फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Panchayat took action on six illegal colonies

जिला पंचायत ने छह अवैध कालोनियों पर की कार्रवाई

Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat took action on six illegal colonies
कॉलोनाइजर को नोटिस किया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। जिला पंचायत विभाग के एएमए जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। छह कालोनाइजर को नोटिस जारी किया गया।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉ लोकेश एम के निर्देश पर देहात क्षेत्र में बन रही अवैध कॉलोनियों पर जिला पंचायत नोटिस चस्पा कर रही है। जानसठ क्षेत्र की छह अवैध कॉलोनियों पर उनके मालिकों को नोटिस दिया गया है। बिना नक्शा पास कराए बिना फीस दिए कैसे अवैध निर्माण कराया जा रहा है, इस पर जवाब मांगा गया है। कहा कि आवासीय भवन खरीदने को जिला पंचायत से स्वीकृत कॉलोनियों में ही प्लाट खरीदें। अवैध कॉलोनियों पर नोटिस चस्पा करने में इंजीनियर पवन गोयल, कौशल वीर, सत्येंद्र कुमार, अमिताभ कुमार आदि रहे। जिनको नोटिस जारी किया गया, उनमें जानसठ एन्कलेव के राजन अग्रवाल, रामविहार कालोनी के लक्ष्य तंवर, चार भाई कालोनी के अय्यूब, मतलूब, कलाम एंकलेव के अश्वली शर्मा, राय सिंह, मॉडल टाउन कालोनी के विनोद कुमार, मदीना एन्कलेव के रोहताश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed