फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Panchayat President inspected Ganganahar track

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया गंगनहर पटरी का मुआयना

Tue, 02 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President inspected Ganganahar track
भोपा। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने नगला बुजुर्ग-जौली क्षेत्र की गंगनहर पटरी पर केमिकल युक्त राख में आधा दर्जन लोगों के झुलसने व एक युवक की मौत होने के प्रकरण की हकीकत जानने को घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से अलग-अलग परत से छह सैंपल राख के लेकर जांच को भेजे गए है। जिसकी पांच - छह दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस से इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने को कहा। अनेक स्थानों पर काली राख के ढेर को देखकर नाराजगी जाहिर की । उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंता अनुज कुमार से भी कहा कि वह इस संबंध में लापरवाही ना बरतें, आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मृतक मोहम्मद नबी व झुलसे भिक्की गांव निवासी मोमिन और सैफ के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग रखी। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ रामकुमार शर्मा, सतनाम बंजारा, कुणाल वालिया, राजकुमार राठी, विजय राठी, प्रदीप निर्वाल, राजकुमार, कुणाल वालिया आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से मारपीट
भोपा। भोपा निवासी रियासत ने बताया कि उसका नई बस्ती में मकान है। मंगलवार को पड़ोसी व्यक्ति ने रास्ते में मिट्टी डाल दी और उसके ऊपर खाट बिछा कर बैठ गया। जब उसकी पत्नी मेहराना ने इस बात का एतराज किया तो उसी वक्त आरोपी पड़ोसी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी पत्नी मेहराना को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य पर भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed