{"_id":"64511c9ff2e472d3190bb596","slug":"district-magistrate-inspected-the-strong-room-muzaffarnagar-news-c-14-1-209155-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया
विज्ञापन
मतपेटियों की निगरानी हेतु सुदृढ़ व्यवस्था के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। मतदान पेटियों को सुरक्षित रखे जाने एवं उनकी निगरानी के लिए सुदृढ़ व्यवस्था के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतदान समाप्ति उपरांत मतदान पेटियों को व्यवस्थित ढंग से स्ट्रांग रूम में रखी जाने की व्यवस्था देखी। मतदान पेटियों की सुरक्षा, बैरीकेडिंग, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरों का प्रबंधन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन समयबद्ध एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही की कही कोई गुंजाइश न रहे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी अरुण कुमार सहित कई अधिकारी अधिकारी मौजूद रहें।