{"_id":"645cfa3d95160e2b6702bd19","slug":"district-magistrate-inspected-counting-center-and-strong-room-muzaffarnagar-news-c-14-1-217765-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। निकाय चुनाव की मतगणना के लिए डीएवी इंटर कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुटा है। जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी बृहस्पतिवार को बुढ़ाना पहुंचे। मतगणना केंद्र डीएवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निकाय बुढ़ाना, शाहपुर व सिसौली की मतगणना डीएवी इंटर कॉलेज में होगी। तीनों नगर निकायों की मतपेटियां यहीं पर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित है।
जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था देखी। कॉलेज के मिटिंग हॉल की जगह बरामदे में मतगणना करवाने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष और सदस्य पद की मतगणना अलग-अलग मेज पर होगी।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा जारी
बुढ़ाना। स्ट्रांग रूम में नगर पंचायत शाहपुर, सिसौली व बुढ़ाना की मतपेटियां सुरक्षित है। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रत्याशियों के समर्थक भी पहरा दे रहे है।