फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Collector did surprise inspection, distributed blankets

जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, कंबल बांटे

Sun, 05 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
District Collector did surprise inspection, distributed blankets
जानसठ के गांव खलवाड़ा में ग्रामीणों को कंबल बांटतीं डीएम। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। डीएम ने कस्बे की गौशाला, रैन बसेरा एवं सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला वार्ड में सुधार करने के दिशा निर्देश दिए। डीएम ने गांव खलवाड़ा में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात डीएम सेल्वा कुमारी जे ने नगर पंचायत कार्यालय पर बनी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोमाता से सेवा से बड़ी कोई और सेवा नहीं हो सकती। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा चलाई जा रही गोशालाओं के लिए योजना एक रोटी एवं एक रुपया प्रत्येक घर से इकट्ठा करने की योजना की डीएम द्वारा प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि इस योजना से घर से जो एक रोटी, सब्जी एकत्र होती है, उससे गायों को पौष्टिक आहार व चारा खरीदने के लिए सहायता भी मिलेगी। उन्होंने नगर पंचायत एवं सीएचसी पर बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। सीएचसी में महिला वार्ड में महिला मरीजों एवं उनके तीमारदारों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। महिला वार्ड में खिड़कियों पर शीशे न होने पर चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार को खिड़कियों पर पर्दे एवं शीशे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने गांव खलवाड़ा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गांव के जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जरूरतमंदों को सुविधाएं देने एवं ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित कराए जा रहे हैं। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम कुलदीप मीणा, तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, विधायक पुत्र प्रभात कुमार सैनी, ऋतुराज गुर्जर, मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, रजनीश सैनी, गौरव भटनागर, खलवाड़ा ग्राम प्रधान रामेश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed