फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Agricultural and Industrial Exhibition: 'Aye Mere Watan Ke Logon' reverberated in the musical evening

जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी : संगीत संध्या में गूंजा ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’

Wed, 15 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
District Agricultural and Industrial Exhibition: 'Aye Mere Watan Ke Logon' reverberated in the musical evening
मुजफ्फरनगर के जिला कृषि व औद्योगिक प्रदर्शनी में नृत्य प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाइश में आयोजित संगीत संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ऐ मेरे वतन के लोगों... गीत पर खूब तालियां बजी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ आलोक यादव, विशिष्ठ अतिथि एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह, एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिल्ली से आए डांस ग्रुप ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए गायिका सुरेखा रोबिन ने ऐ मेरे वतन के लोगों... गीत प्रस्तुत किया तो पांडाल भाव-विभोर हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मी और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। गायक नवीन पीटर, गायिका अंजलि, रोहन कुमार व मोनिष ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। ब्लैक पैंथर डांस ग्रुप ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। जिला आबकारी अधिकारी उदय कुमार, रमेश केस्टो, राजेश कुमार, कमलेश्वर कश्यप, प्रभात तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक गुदगुदाते रहे सुरेश अलबेला
जाने माने हास्य कलाकार सुरेश अलबेला ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। देर रात तक वह प्रस्तुति देते रहे। इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विजेता सुरेश को सुनने के लिए देहात क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हास्य कलाकार रमेश केस्टो ने भी लोगों को खूब हंसाया।
नुमाइश में आज रात राम का गुणगान
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाइश में 17 नवंबर की रात साढ़े छह बजे से मैथिली ठाकुर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। उनका यह कार्यक्रम जीआईसी के मैदान पर कराया जाएगा।
नुमाइश में यह कार्यक्रम होंगे खास
- 18 दिसंबर को की रात 06:30 बजे बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का जीआईसी के मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी।
- 21 दिसंबर को मशहूर कलाकार निजामी बंधुओं का कार्यक्रम जीआईसी मैदान में आयोजित किया जाएगा।
- 23 दिसंबर को रात छह बजे गायक कैलाश खेर का लाइव कार्यक्रम जीआईसी के मैदान पर होगा।
- 27 दिसंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का कार्यक्रम नुमाइश ग्राउंड के मैदान पर ही आयोजित किया जाएगा।
- 28 दिसंबर को शाम 06:30 बजे से फिल्मी नाइट के अंतर्गत सुपरहिट गायकर बी प्राक का कार्यक्रम जीआईसी मैदान पर होगा।
जीआईसी में होंगे बड़े कार्यक्रम
नुमाइश के अधिक भीड़ वाले कार्यक्रमों का आयोजन जीआईसी के मैदान पर होगा। पांच प्रमुख कार्यक्रम यहां होंगे, जिनमें अधिक भीड़ होने की संभावना है। प्रशासन ने जीआईसी के मैदान पर तैयारी शुरू करा दी है।

साल की आखिरी रात में नाचेगी सपना
साल 2021 की आखिरी रात 31 दिसंबर को जीआईसी के मैदान पर स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। हरियाणवी और बॉलीवुड गायिका एवं डांसर सपना चौधरी को बुलाने की तैयारी है। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed