फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District administration alert for chief minister's rally

मुख्यमंत्री की रैली के लिए जिला प्रशासन सजग

Wed, 15 Nov 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 15 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
District administration alert for chief minister's rally
सीएम योगी की जनसभा स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा की सभा को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बीजेपी नेताओं ने जीआईसी मैदान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
जिले में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। अधिकतम सीटों पर चुनाव जीतने के लिए पार्टी ने एड़ी से चोटी तक जोर लगा दिया है। जिले की दस निकायों के वोटरों के लिए पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली आयोजित की है।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 18 नवंबर को रैली होगी। इस रैली में सभी दस निकायों से कार्यकर्ता बुलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के जिले में आने से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसी कड़ी में बुधवार को एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने रैली स्थल राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीजेपी के नेता भी उनके साथ रहे। उधर, बीजेपी ने मुख्यमंत्री की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। रैली को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने जीआईसी मैदान का किया निरीक्षण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा की सभा को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बीजेपी नेताओं ने जीआईसी मैदान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
जिले में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। अधिकतम सीटों पर चुनाव जीतने के लिए पार्टी ने एड़ी से चोटी तक जोर लगा दिया है। जिले की दस निकायों के वोटरों के लिए पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली आयोजित की है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 18 नवंबर को रैली होगी। इस रैली में सभी दस निकायों से कार्यकर्ता बुलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के जिले में आने से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसी कड़ी में बुधवार को एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने रैली स्थल राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीजेपी के नेता भी उनके साथ रहे। उधर, बीजेपी ने मुख्यमंत्री की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। रैली को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed