{"_id":"64de208fd605e632330cb054","slug":"distributed-electric-chalk-to-26-people-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-5655-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 26 लोगों को इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 26 लोगों को इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया
विज्ञापन
- जिला ग्रामाद्योग परिसर कार्यालय में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के अन्तर्गत संचालित टूल्स किट्स योजना के तहत 26 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए गए। माटी कला बोर्ड के सदस्य संजय प्रजापति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल मुख्य अतिथि रहे।
जिला ग्रामोद्योग कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश माटी कला बोर्ड के सदस्य संजय प्रजापति ने कहा कि कुम्हारी कला को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह योजना संचालित की है। योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक चाक का नि:शुल्क वितरण होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने भी प्रदेश सरकार की योजना को सराहा। निशुल्क चाक वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित 26 लाभार्थियो को चाक वितरण किए गए। इस अवसर पर लाभार्थियों के अतिरिक्त अखिलेश शर्मा, भूपेन्द्र प्रजापति, इन्दर सिंह कश्यप, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजबीर सिह बालियान मौजूद रहे।