फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Distressed by the proposal of the district president, the chairperson left the meeting

जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव से खफा चेयरपर्सन ने बैठक छोड़ी

Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Distressed by the proposal of the district president, the chairperson left the meeting
जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव से खफा चेयरपर्सन ने बैठक छोड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में सात अक्तूबर को होने वाली बोर्ड बैठक के एजेंडे को लेकर भाजपा के कई सभासद नाराज हैं। इस मसले पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर चेयरपर्सन और भाजपा सभासदों की बैठक बुलाई गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने ऐसा प्रस्ताव रखा कि चेयरपर्सन नाराज हो गईं। बैठक बीच में छोड़कर चली गईं।

नगर पालिका की सात अक्तूबर को सुबह 11 बजे बोर्ड बैठक होने जा रही है। इस बोर्ड बैठक के लिए पालिकाध्यक्ष ने एजेंडा जारी किया है। बैठक के लिए जारी हुए एजेंडे से भाजपा के कई सभासद नाराज हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष आपत्ति जताई गई कि बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी करते समय उनसे विचार विमर्श नहीं किया गया। इस पर जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर बैठक बुलाई, जिसमें भाजपा सभासद और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल उपस्थित रहीं। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बैठक के एजेंडे को लेकर चर्चा शुरू की। उन्होंने चेयरपर्सन से कहा कि एजेंडा जारी करने से पूर्व भाजपा सभासदों से विचार विमर्श करना चाहिए था। अब से पांच सभासदों की समिति बना दी गई है, जिनकी समय-समय पर राय ली जाएगी। जिलाध्यक्ष की इस बात से पालिकाध्यक्ष खफा हो गईं। उन्होंने कहा कि वे अपने किसी भी पुराने सभासद को नहीं छोडे़गी। भाजपा के सभासद प्राथमिकता पर होंगे, लेकिन वे सबका साथ और सबका विकास नारे के साथ काम करेंगी। यह कहते हुए चेयरपर्सन बैठक बीच में छोड़कर चली गई। ज्ञात रहे चेयरपर्सन हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं। अभी न तो वह भाजपा में सही प्रकार घुल मिल पाई है और न ही भाजपा नेता उन्हें सही प्रकार से पचा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed