फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Disease is cured only by medicine, not by words: Vijay

रोग तो औषधि से ही ठीक होता है बातों से नहीं : विजय

Fri, 28 Nov 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Disease is cured only by medicine, not by words: Vijay
कथा सुनने के लिए पहुंचे मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाधिकारी रहे कौशल राज शर्मा स्रोत आयोजक
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कथा में संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि अगर मन में नकारात्मक विचार आ रहे हैं तो उस स्थिति को तुरंत बदल दीजिए। अगर बैठे-बैठे गलत ख्याल मन में आ रहे हैं तो खड़े हो जाइए। खड़े हुए वही ख्याल फिर आ रहे तो टहलने लग जाइए क्योंकि रोग तो औषधि से ही जाएगा बातों से नहीं। प्रभु का चिंतन ही इस नकारात्मक सोच की औषधि है।
विज्ञापन

नई मंडी के रामलीला भवन में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन कथा व्यास संत ने सूर्पणखा, खरदूषण वध, सीता हरण, शबरी का उद्धार, राम सुग्रीव मित्रता के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान श्रीराम ने शबरी की कुटिया में पहुंचकर उसके हाथ से उसके ही झूठे फल खाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजक भीमसेन कंसल ने बताया शुक्रवार को सुंदरकांड की कथा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

कथा में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, आईएएस कौशल राज शर्मा, उत्तराखंड के विधायक दिलीप रावत, उत्तराखंड गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेंद्र अर्थवाल, राकेश बंसल, उद्यमी निरंकार स्वरूप, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, विनय गोयल शामिल हुए।

कथा सुनने के लिए पहुंचे मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाधिकारी रहे कौशल राज शर्मा स्रोत आयोजक

कथा सुनने के लिए पहुंचे मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाधिकारी रहे कौशल राज शर्मा स्रोत आयोजक

कथा सुनने के लिए पहुंचे मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाधिकारी रहे कौशल राज शर्मा स्रोत आयोजक

कथा सुनने के लिए पहुंचे मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाधिकारी रहे कौशल राज शर्मा स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed