फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Discussions about reaching Delhi Crime Branch team, officers denied

दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम पहुंचने की चर्चा, अफसरों ने किया इनकार

Sat, 04 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Discussions about reaching Delhi Crime Branch team, officers denied
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को पूरे दिन पंजाबी गायक सिद्घू मूसेवाला की हत्या प्रकरण में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के मुजफ्फरनगर पहुंचने की चर्चा रही। बावजूद इसके सभी पुलिस अधिकारियों ने जानकारी होने से इनकार किया हैं।
विज्ञापन

पंजाबी गायक सिद्घू मूसेवाला की हत्या बेहद दुर्दांत तरीके से विदेशी असाल्ट राइफल से गोलियां दागकर की गई थी। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार भी की है। पंजाब पुलिस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हत्या में प्रयुक्त हथियार मुजफ्फरनगर निवासी सुंदर से खरीदे गए । हत्याकांड को कई दिन बीत गए है लेकिन पंजाब पुलिस ने मुजफ्फरनगर के पुलिस अधिकारियों से संपर्क तक नही किया है। इससे प्रतीत हो रहा है कि पंजाब पुलिस इस मामले में बेहद गोपनीयता बरत रही है। संभवत: इसी के चलते पंजाब पुलिस ने अपनी कार्रवाई में किसी अन्य पुलिस टीम को शामिल करना उचित नहीं समझा है। इसके बावजूद शुक्रवार को यह चर्चा पूरी तरह गर्माई रही कि दिल्ली से क्राइम ब्रांच की कोई टीम मुजफ्फरनगर आई है और सुंदर का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। दिल्ली की मीडिया के भी फोन इस बारे में घनघनाएं। उधर, एसएसपी अभिषेक यादव ने इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed