फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Discussion on the problems of the villagers in Bhakiyu's Panchayat

Muzaffarnagar News: भाकियू की पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा

Sat, 03 Jun 2023 05:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the problems of the villagers in Bhakiyu's Panchayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल / रोहाना कलां। भाकियू की पंचायत में गांव बहेड़ी की विद्युत निगम की समस्याओं को उठाया गया। रोहाना डिस्टलरी से निकलने वाली गंदगी से निजात दिलाने सहित कई समस्याओं से संबंधित ज्ञापन चौकी प्रभारी को दिया गया।
शनिवार को विकास खंड के गांव बहेड़ी में भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा पहुंचे। उनके समक्ष ग्रामीणों ने गांव की समस्याएं गिनाईं। कहा कि ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर आए दिन खराब रहता है। रोहाना मिल की डिस्टीलरी से निकलने वाली गंदगी से बीमारियां फैल रही है। समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने नौ जून को राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ दिल्ली जंतर मंतर पर महिलाओं के सम्मान में पहुंचने का आह्वान किया। 16 से 18 जून तक को हरिद्वार में होने वाले चिंतन शिविर में पहुंचने के लिए रणनीति बनाई गई। चरथावल नगर अध्यक्ष सौरभ त्यागी, निखिल चौधरी, ठाकुर कृष्ण राणा, मामचंद, आबाद राणा, पवन त्यागी, ताजिम त्यागी, सरफराज त्यागी, नदीम एडवोकेट, रंजीत कुमार, रोबिन कुमार, ऋतु कुमार, सौभान त्यागी, सचिन त्यागी, पप्पू त्यागी और शीलू त्यागी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed