{"_id":"61abaf941dc4b01f656e1277","slug":"discussion-of-rape-with-girl-students-questioning-of-school-operator-muzaffarnagar-news-mrt567613691","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से दुष्कर्म की अफवाह, स्कूल संचालक से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं से दुष्कर्म की अफवाह, स्कूल संचालक से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी । थाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में परीक्षा देने आई छात्राओं से दुष्कर्म करने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने स्कूल संचालक से पूछताछ की है।
19 नवंबर को भोपा क्षेत्र के गांव के एक प्राइवेट स्कूल की कुछ छात्राएं पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव के प्राइवेट स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षा देने आई थी। जो रात में स्कूल में ही रुकी थी। इस दौरान छात्राओं के साथ कुछ लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की चर्चा फैली थी। उस समय तो मामला दब गया था। मगर तीन दिन पूर्व मामला गर्मा गया। मामले की जानकारी अफसरों तक पहुंचने पर पुरकाजी पुलिस हरकत में आई।
पुलिस ने शुक्रवार की रात स्कूल संचालक को संबंधित पुलिस चौकी पर बुलाकर पूछताछ की। जहां स्कूल संचालक की पुलिस से नोंक झोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस द्वारा थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में स्कूल संचालक द्वारा एक मीडिया कर्मी पर घटना को लेकर झूठी अफवाह फैलाकर बदनाम करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूछताछ कर उसे वापस भेज दिया।स्कूल संचालक द्वारा एक मीडिया कर्मी के विरुद्ध ब्लैक मेल करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी गयी है।
सीओ सदर कृष्ण विश्नोई का कहना है कि 19 नवंबर को छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा देने आई थी। इसलिए छात्राओं के साथ कोई घटना होने का सवाल ही नहीं है। कोई मीडिया कर्मी है जो स्कूल संचालक से अवैध रूप से वसूली करना चाहता है। घटना को लेकर पुलिस द्वारा स्कूल संचालक से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
स्कूल संचालक ने बताया कि कोई मीडिया कर्मी उसके स्कूल में आया था। जो स्कूल में दुष्कर्म होने की बात कहकर मोबाइल से वीडियो बनाकर उससे पैसे की मांग कर रहा था। स्कूल संचालक ने उसका मोबाइल छीन लिया था। जिस पर गुस्साए मीडिया कर्मी ने सोशल मीडिया पर खबर चला दी। बताया कि भोपा क्षेत्र के स्कूल संचालक को भी छात्राओं के नाम पते और मोबाइल नंबर लेकर थाने बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी गयी है। मामले की जांच की जा रही है।