{"_id":"627ea7fadb187c28c470935b","slug":"dirty-water-filled-along-the-old-highway-due-to-the-closure-of-the-drain-muzaffarnagar-news-mrt5884876125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला बंद होने से पुराने हाईवे किनारे भरा गंदा पानी, आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला बंद होने से पुराने हाईवे किनारे भरा गंदा पानी, आमजन परेशान
विज्ञापन
पुरकाजी के गांव फलोदा में पुराने हाइवे के किनारे पर भरा पानी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। क्षेत्र के पुराने हाईवे पर स्थित गांव फलोदा में हाईवे पर बने नाले के बंद हो जाने से पानी नाले से बाहर निकलकर हाईवे पर एकत्र हो गया। जिस कारण ग्रामीणों व राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर पुलिया बनवाने की मांग की हैं।
गांव फलोदा में पुराने हाइवे पर एक पुलिया बनी है। पुलिया के पास एक नाला हैं।जिसमें गांव का पानी आता है। पुलिया के गहराई में आ जाने के कारण नाले के पानी की निकासी नहीं हो पा रही। पानी नाले से बाहर निकलकर हाइवे किनारे एकत्र हो गया है। हाल यह हैं कि वहां से पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया है। तुषार शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, अमरेश त्यागी आदि ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गंध के कारण पानी में जहरीले मच्छर पैदा हो गए हैं। बीमारी फैलने का भय बना है। ग्राम प्रधान संत लाल का कहना है कि मजदूरों से नाले की सफाई कराई जा रही है। गांव में सफाई कर्मी न होने से सफाई नहीं हो पा रही। कुछ ग्रामीण घरों का कूड़ा नाले में डाल देते हैं। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही। ग्राम पंचायत सचिव विक्रांत कुमार ने कहा कि कई बार एडीओ पंचायत को सफाई कर्मी तैनात करने के लिए कहा जा चुका है। एडीओ पंचायत शकील अहमद ने बताया कि गांव फलोदा के सफाई कर्मी की ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगाई गई थी। वह अभी वापस लौटकर नहीं आया है। जल्द ही फलोदा में सफाई कर्मी की नियुक्ति कराई जाएगी।
पुरकाजी विधायक अनिल कुमार व लोक निर्माण विभाग अफसरों से भी पुलिया बनवाने की मांग की गई। उन्होंने जल्द ही पुलिया बनवाने का आश्वासन दिया है।