फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Digestion is impaired, most gastro patients at PHC

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बिगड़ा हाजमा, पीएचसी पर सबसे अधिक गैस्ट्रो के मरीज

Mon, 05 Feb 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Digestion is impaired, most gastro patients at PHC
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केद्र भरतिया कालोनी में  स्वास्थ मेला में मरीज की जांच करते चिकित्सक। सं
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बदलता मौसम और खान-पान लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सबसे अधिक गैस्ट्रो के मरीज पहुंचे। तीन हजार से अधिक मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3081 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। हालांकि सबसे ज्यादा बुखार व अन्य के 754 और गैस्ट्रो के 601 मरीजों ने उपचार कराया। आरोग्य मेले में 1196 पुरुष, 1006 महिलाएं और 879 बच्चों ने भी परामर्श लिया। करीब 50 चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिक स्टाफ ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की।
विज्ञापन

शहर के भरतिया कॉलोनी स्थित पीएचसी पर डॉ. उमंग सिंघल और बहादरपुर पीएचसी पर डॉ. राकेश बंसल, प्रशांत त्यागी, प्रमोद कुमार और सतेंद्र कुमार ने मरीजों को उपचार दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगाया जाता है। जहां गांव देहात से आने वाले मरीजों को उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 3081 मरीजों को उपचार दिया गया। सभी की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि अभी बुखार के मरीजों की संख्या में गिरावट हुई है। अब नॉर्मल मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। अधिकांश मरीज पेट में दर्द, नजला, खांसी, जुकाम, त्वचा संबंधी शिकायत लेकर पहुंचते है। पिछले दिनों के मुताबिक अब मरीजों की संख्या में गिरावट हुई है।



शेरपुर पीएचसी पर 29 मरीजों ने लिया परामर्श

फोटो

पुरकाजी। क्षेत्र की शेरपुर खादर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले व आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर, एलर्जी, श्वांस व गर्भवती महिलाओं सहित कुल 29 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। इसके अलावा मेले में आए अन्य लोगों की शारीरिक जांच कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। इस दौरान मनोज वर्मा, नीलम, पवन जाटव, हाकिम अली मौजूद रहे।



जानसठ क्षेत्र में 153 मरीजों ने कराया उपचार

फोटो

जानसठ। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार की देखरेख में क्षेत्र के गांव सिखेड़ा, राजपुर कलां, मीरापुर, रामराज में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 153 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य मेले में अधिकांश उल्टी, दस्त, एलर्जी, अस्थमा, दर्द, बुखार, खांसी, जुकाम से संबंधित मरीज पहुंचे। पीएचसी स्टाफ ने महिलाओं को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी। आंगनबाड़ी और सहायिकाओं ने बच्चों का वजन किया। एएनएम ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाए। ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की जांच भी स्वास्थ्य मेले में की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि इस दौरान डॉ. नदीम, डॉ. अंजू, अब्दुल कलीम, गंभीर, जावेद और वार्ड ब्वॉय राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed