{"_id":"585429974f1c1b686f64cea4","slug":"dig-ka-nirikshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने किया जेल का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने किया जेल का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करने आए डीआईजी जेल वीके शेखर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर(ब्यूरो)। डीआईजी जेल वीके शेखर ने शुक्रवार को अचानक यहां पहुंचकर जिला कारागार का निरीक्षण किया। डीआईजी ने बैरकों को भी देखा तथा जैमरों की जांच को मोबाइल फोन की रेंज की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों को जेल में सफाई व्यवस्था और अधिक सुचारु करवाने और सर्दी के चलते बंदियों को पर्याप्त गरम वस्त्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार दोपहर को अचानक कारागार डीआईजी वीके शेखर जिला जेल पर पहुंचे। जेल अधीक्षक राकेश कुमार, जेलर राजेश कुमार सिंह, डॉ. चंद्रगुप्त आदि अधिकारियों की बैठक लेकर जेल व्यवस्था की जानकारी ली। जेल का निरीक्षण किया। बैरकों में भी जाकर जांच-पड़ताल करवाई और बंदियों से भोजन, वस्त्र आदि की जानकारी ली।
हाल में ही जैमर के सही काम नहीं करने से एक मोबाइल फोन कंपनी की रेंज जेल में आ रही थी, जिस पर कंपनी वालों ने रेंज कम कराई थी, डीआईजी ने यह जैमरों की स्थिति और मोबाइल फोनों की रेंज की भी जांच की। जेल में सफाई व्यवस्था और अच्छी रखने के निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि जेल में कोई मोबाइल फोन या कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है।