फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Difficulties in going to Delhi will increase, Lucknow fare reduced

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दिल्ली जाने में बढ़ेंगी मुश्किलें, लखनऊ का किराया घटाया

Wed, 01 Nov 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 01 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Difficulties in going to Delhi will increase, Lucknow fare reduced
- मुजफ्फरनगर डिपो की 12 और खतौली की 22 बसें नहीं जाएंगी दिल्ली
विज्ञापन

- 8 बसों को हरिद्वार मार्ग और 4 बसों को कौशांबी तक चलाया जा रहा है
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बीएस 4 रोडवेज बसों की बुधवार से दिल्ली में एंट्री पूरी तरह बंद हो जाएगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ यात्रियों की सुविधा के लिए कोटद्वार से आनंद विहार के लिए नई ट्रेन चलाई गई हैं। मुजफ्फरनगर से लखनऊ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस रोडवेज बस का दस प्रतिशत किराया कम किया गया है।
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली में बीएस 4 वाली बसों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया है। मुजफ्फरनगर परिवहन निगम की बीएस 4 वाली 12 व खतौली डिपो की 22 बस दिल्ली जाती थीं, जिन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया गया है। मुजफ्फरनगर डिपो की 8 बसों को हरिद्वार मार्ग व 4 बसों को मुजफ्फरनगर से कौशांबी चलाया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि बारह बसों को दिल्ली मार्ग से हटाया गया है, लेकिन चार नई बसों को लगाया गया है। अन्य बीएस 6 वाली नई बसें आने पर उन्हें भी दिल्ली मार्ग पर लगाया जाएगा। उधर, खतौली डिपो की 22 बसें रोकी गई हैं।
विज्ञापन



कोटद्वार से नई ट्रेन चलने से बालाजी के भक्तों में खुशी

कोटद्वार से आनंद विहार के लिए नई ट्रेन चलने से बालाजी के भक्तों में खुशी है। क्योंकि मुजफ्फरनगर मार्ग पर चलने वाली एक भी ट्रेन ऐसी नहीं थी जो सीधे कोटद्वार सिद्धबली बालाजी जाती हो। उत्तराखंड सरकार ने कोटद्वार से नई ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन रात में कोटद्वार से दस बजे चलकर मुजफ्फरनगर में एक बजकर पचपन मिनट व रात में ही आनंद विहार से नौ बजकर 45 मिनट पर चलकर मुजफ्फरनगर में रात में साढ़े ग्यारह बजे पहुंचेगी। मुजफ्फरनगर से आनंद विहार का किराया साठ रुपये व कोटद्वार का सत्तर रुपये है। रात में कोटद्वार जाने वाली इस ट्रेन से श्रद्धालु सुबह के समय बालाजी के मंदिर में पहुंच कर दर्शन कर सकते हैं और आराम के साथ वापस भी आ जाएंगे। उत्तरी सिविल लाइन निवासी पारस व पंचमुखी निवासी दीपक गुप्ता हर पखवाड़े कोटद्वार बालाजी दर्शन करने जाते हैं। उन्होंने ट्रेन का संचालन शुरू करने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी एक्सप्रेस रोडवेज का दस प्रतिशत घटाया किराया

मुजफ्फरनगर से लखनऊ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस रोडवेज बस का किराया यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने कम कर दिया है। यह बस सुबह आठ बजे जाती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर से लखनऊ जाने वाली यह बस दूसरी बसों से दो घंटे कम समय में पहुंचती है। इस बस का किराया अब लखनऊ 724, बरेली 367, मुरादाबाद 215 व शाहजहांपुर का किराया 480 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed