{"_id":"5e0f920c8ebc3e87b6799404","slug":"difference-in-day-and-night-temperature-muzaffarnagar-news-mrt46196155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार न कर दे दिन और रात के तापमान का अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार न कर दे दिन और रात के तापमान का अंतर
विज्ञापन
खिली धूप से मौसम में बदलाव होने पर आईसक्रीम का स्वाद लेते बच्चे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बीमार न कर दे दिन और रात के तापमान का अंतर
मुजफ्फरनगर। कई दिनों की कड़ाके की सर्दी के बाद अब दिन में धूप निकलने लगी है, लेकिन रात में सर्दी का असर बरकरार रहता है। रात में पारा काफी नीचे चला जाता है, जबकि दिन में धूप खिलने से गरमाहट महसूस होने लगी है। मौसम का यह बदला मिजाज बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
करीब चार दिन से दिन में अच्छी धूप निकल रही है, जबकि शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री तथा अधिकतम 21.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन में खिली धूप से लोगों को गरमाहट का अहसास हुआ तो उन्होंने ऊनी कपड़े कम कर दिए, लेकिन शाम होते ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया। कुछ बच्चे तो शहर में आइसक्रीम भी खाते नजर आए। मौसम का यह बदलता मिजाज जरा सी लापरवाही के चलते बीमारी का कारण बन सकता है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. योगेंद्र त्रिखा बताते हैं कि दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर बीमारियों का कारण बन सकता है। उनका कहना है कि धूप निकलने के कारण लोग दिन में गर्म कपड़े उतार देते हैं, लेकिन मौसम में ठंड का असर बरकरार है। इससे वे ठंड की चपेट में आ सकते हैं। बच्चों को भी निमोनिया, विंटर डायरिया जैसी बीमारी हो सकती है। कोल्ड डिग्री एवं आइसक्रीम जैसी ठंडी चीजें खाने से तो और भी नुकसान कर सकती हैं। इसलिए धूप को देखकर गर्म कपड़े न उतारें। मौसम थोड़ी-थोड़ी देर बाद बदल रहा है।