फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dholra-Sisauli road will be seven meter wide

Muzaffarnagar News: सात मीटर चौड़ा बनेगा धौलरा-सिसौली मार्ग

Wed, 01 Mar 2023 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Dholra-Sisauli road will be seven meter wide
विकास की बात
विज्ञापन



- शासन ने 14.65 किलोमीटर मार्ग के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

- मार्ग निर्माण के लिए शुरू हो गई टेंडर प्रक्रिया, निर्माण से मिलेगी राहत





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। धौलरा से सिसौली और बसी मार्ग तक का मार्ग अब सात मीटर चौड़ा बनेगा। करीब 14.65 किलोमीटी मार्ग के लिए सवा दो करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

पानीपत-खटीमा हाईवे पर धौलरा से बुड़ीना कलां, खेड़ी सूंडियान, सिसौली, मुंडभर पुलिया से भौराखुर्द गांव के पास से शाहपुर मार्ग से यह सड़क जुड़ेगी। वर्तमान में इसकी चौड़ाई करीब पौने चार मीटर है। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने इसके साढ़े पांच मीटर निर्माण की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दोबारा तैयार करने के निर्देश दिए थे। यह मार्ग अब करीब सात मीटर चौड़ा बनेगा। भमि अधिग्रहण के लिए करीब 41 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोनिवि ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया

मार्ग निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 10 से 17 मार्च तक ऑनलाइन टेंडर मांगे गए हैं।



इन गांव को मिलेगा लाभ

मार्ग पर मुख्य रूप से पड़ने वाले बुड़ीना कलां, अटाली, चरौली, सावटू, खेड़ी सूंडियान, सिसौली, मुंडभर, भौराखुर्द, मोहम्मदपुर, अलावलपुर समेत करीब 15 गांव के लोगों को लाभ होगा।



आवागमन हो जाएगा आसान : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी है। पानीपत-खटीमा हाईवे से इस मार्ग के जरिए देहात का बड़ा हिस्सा जुड़ता है। वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। मार्ग के चौड़ीकरण से आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed