फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dharmendra was made to sit on the sofa and stabbed in the head

Muzaffarnagar News: धर्मेंद्र को सोफे पर बैठाकर सिर में मारा था चाकू

Wed, 10 Jul 2024 04:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra was made to sit on the sofa and stabbed in the head
मुजफ्फरनगर। नई मंडी की पॉश कालोनी वसुंधरा में धर्मेंद्र आर्य की हत्या के मामले में आरोपी रोहित, उसकी पत्नी और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व फरसे का फल, नकदी और मृतक की स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने शव मंसूरपुर क्षेत्र में फेंककर आने वाले रेहड़ा चालक व मृतक के मोबाइल की तलाश शुरू की है। मृतक को सोफे पर बैठाकर रसोई से चाकू लाकर सिर पर वार किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि शनिवार से लापता अग्रसेन विहार निवासी ऑटो मोबाइल कंपनी कर्मचारी धर्मेंद्र का शव मंसूरपुर क्षेत्र में मिला था। उसकी पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके दोस्त वसुंधरा निवासी रोहित अरोरा को पकड़ा था।
विज्ञापन

उसने हत्या की बात कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल पर कॉल कर धर्मेंद्र को बुलाया था। उसकी स्कूटी एटूजेड कालोनी में खड़ी कराई थी। घर पहुंचने पर उसने धर्मेंद्र के पास मौजूद 3 लाख 64 हजार 100 रुपये बैग में देखे तो लालचवश उसने अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। यह रुपये ऑटो मोबाइल कंपनी के थे, जिन्हें धर्मेंद्र बैंक में जमा करने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी रोहित ने धर्मेंद्र को ड्राइंग रूम में सोफे पर बैठाया था। इसी दौरान रसोई से चाकू लेकर धर्मेंद्र के सिर पर पीछे से वार कर हत्या कर थी। इसके बाद रोहित ने फरसे से वार किए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर मृतक की स्कूटी, हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार व 3 लाख 76 हजार 100 रुपये घर से बरामद कर लिए।
एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार को हत्या की गई थी। उस समय वह घर पर अकेला था। आरोपी की पत्नी स्कूल में पढ़ाने और बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसने मृतक का शव बोरी में बंद कर अपने घर के बाहर बने बाथरूम में रख दिया था। वहां ताला लगा दिया था। पत्नी के पूछने पर उसे बहाना बनाकर ताला न खोलने को कहा था। पूरा परिवार रात में घर में सोया था।वह शव को ठिकाने नहीं लगा पा रहा था।
------------------------------------------

रेहड़ा चालक को दिए थे 50 हजार
सोमवार को कूड़ा बीनने वाले एक रेहड़ा चालक से बात की और उसे पचास हजार रुपये दिए। उसके रेहड़े में शव रखवा कर ऊपर से पन्नी से रेहड़े को ढक दिया था। रेहड़ा चालक शव को फेंक आया था। आरोपी के पास मृतक का मोबाइल रह गया था, जिसे उसने मंसूरपुर क्षेत्र में ही फेंक दिया था।
एसपी सिटी ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई गुलशन विहार अलमासपुर निवासी अभिनव चौधरी ने आरोपी, उसकी पत्नी व साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है लेकिन पत्नी व साले की भूमिका इस मामले में अभी सामने नहीं आई है। फिर भी दोनों व अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रेहड़ा चालक एक सीसीटीवी में दिखाई दिया है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतक का मोबाइल भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed