फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dharmendra in Lucknow, Rajpal went to Sisauli and Yograj went to Delhi

लखनऊ में धर्मेंद्र, सिसौली गए राजपाल और दिल्ली डटे योगराज

Sat, 15 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra in Lucknow, Rajpal went to Sisauli and Yograj went to Delhi
योगराज सिंह, पूर्व मंत्री - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लखनऊ में धर्मेंद्र, सिसौली गए राजपाल और दिल्ली डटे योगराज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा-रालोद गठबंधन के लिए बुढ़ाना सीट पर टिकट फाइनल करना चुनौती भरा हो गया है। भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक लखनऊ में डटे हैं, रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान सिसौली पहुंच गए और पूर्व मंत्री योगराज सिंह दिल्ली में रहकर दावा कर रहे हैं। बेचैनी बढ़ रही है। भाजपा की नजर भी गठबंधन के टिकट पर टिकी हुई है।
सपा-रालोद गठबंधन में बुढ़ाना सीट पर एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति है। जाट-मुस्लिम समीकरण वाली सीट पर इस बार मुकाबला सीधा भाजपा से माना जा रहा है। गठबंधन में सीट रालोद के हिस्से में आई है, लेकिन टिकट के दावेदार सपा से भी हैं। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने 2017 का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इस बार भी वह टिकट की दौड़ में है। दिल्ली में डेरा डालकर अपनी पैरवी कर रहे हैं। शुक्रवार को सियासी तापमान खूब चढ़ा। समर्थक दिनभर सूची का इंतजार करते रहे। पूर्व विधायक राजपाल बालियान सिसौली में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। टिकैत परिवार से राजपाल बालियान की दशकों पुरानी नजदीकी है। कई घंटे राजपाल बालियान अपने समर्थकों के साथ सिसौली में रहे। उधर, भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक लखनऊ में डटे हुए है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें कॉल कर लखनऊ बुलाया था। टिकट के लिए चल रहे इस मुकाबले में सियासी रोमांच बन गया है। विपक्षी दलों की निगाह भी गठबंधन के टिकट पर है।
विज्ञापन

तीनों चेहरों से बनेंगे अलग-अलग समीकरण
सपा-रालोद गठबंधन के तीनों चेहरों से अलग-अलग समीकरण बनेंगे। जिसका भी टिकट होगा, उसके समीकरण अलग होंगे। यही नहीं भाजपा के सामने भी चुनौतियां अलग-अलग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन की तस्वीरें लगाकर सूची वायरल
सोशल मीडिया पर दिनभर गठबंधन की तस्वीरें लगाकर सूची वायरल की गई। समर्थकों और नेताओं की धड़कनें बढ़ती गई।
वर्जन :
नेतृत्व का फैसला होगा अंतिम : प्रभात तोमर
रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर का कहना है कि बुढ़ाना और सदर सीट के प्रत्याशी अभी घोषित नहीं हुए हैं। सभी दावेदार अपना-अपना प्रयास कर रहे हैं। नेतृत्व का फैसला अंतिम होगा।

राजपाल बालियान, पूर्व विधायक

राजपाल बालियान, पूर्व विधायक- फोटो : MUZAFFARNAGAR

धर्मेंद्र मलिक, भाकियू नेता

धर्मेंद्र मलिक, भाकियू नेता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed