फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dharmanagari illuminated with 10 thousand lamps of faith

Muzaffarnagar News: आस्था के 10 हजार दीयों से जगमग हुई धर्मनगरी

Sun, 12 Nov 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari illuminated with 10 thousand lamps of faith
शुकतीरथ गंगा घाट पर दीप जलते जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी
मुजफ्फरनगर, मोरना । शुकतीर्थ गंगा घाट पर 10 हजार दीपक जलाए गए। धर्मनगरी जगमग हो उठी। आसपास के गांव से लोग पहुंचे। छात्राओं ने रंगोली सजाई। शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर महाराज ने कहा कि भारत धर्म प्रधान देश है। विश्व में अगर कहीं धर्म है तो वह भारत में है। इसलिए भगवान श्री राम धर्म को अलग अलग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

शुकतीर्थ में गंगा घाट पर दस हजार दीपक जलाए गए। एसडी इंटर कॉलेज शुकतीर्थ की छात्राओं ने रंगोलियां बनाकर गंगा घाट को सजाया। कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर आश्रम जी महाराज ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंंह ने गंगा घाट पर महाआरती में भाग लिया और मां गंगा की पूजा अर्चना की ।
विज्ञापन

- राम राज्य में लोकतंत्र था, आज भी है : राजराजेश्वर महाराज
मुजफ्फरनगर। शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर जी महाराज ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता की बात है धर्मनिरपेक्ष देश में जो राजनीति वोट की बात करते थे, अब वह धर्म की दुहाई दे रहे हैं। सभी लोग हिंदूवादी नेता बनने में लगे हैं। राम इस देश की गति मति हैं। दीपावली पर भगवान श्री राम विजय उत्सव के रूप में मनाया जाता है । राम राज्य में एक व्यक्ति कहने से भगवान राम राज्य त्याग कर दिया। परंतु आज राजनेता डंडे और गुंडे के बल पर राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं। राम राज्य में लोकतंत्र था और आज भी लोकतंत्र जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये रहे मौजूद
एसडीएम जानसठ रामेश्वर सुधाकर, तहसीलदार राधेश्याम , नायब तहसीलदार अजय सिंह, भाजपा नेता अमित राठी, जोगेन्द्र वर्मा, रामकुमार शर्मा, वन रक्षक पुनीत कुमार, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, विनोद शर्मा, प्रधान राजपाल सैनी, डॉ.महकार सिंह, मनोहर शर्मा शामिल हुए। गंगाघाट पर बड़ी स्क्रीन लगाकर दीपावली शुभकामना संदेश भी प्रसारित किया गया।

शुकतीरथ गंगा घाट पर दीप जलते जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी

शुकतीरथ गंगा घाट पर दीप जलते जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी

शुकतीरथ गंगा घाट पर दीप जलते जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी

शुकतीरथ गंगा घाट पर दीप जलते जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed