फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dhaba operator's son was shot on a minor issue

Muzaffarnagar News: मामूूली बात पर ढाबा संचालक को बेटे को गोली मारी

Tue, 28 Feb 2023 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
Dhaba operator's son was shot on a minor issue
ट्रैक्टर ट्रॉली सवार दो युवकों ने की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में ढाबा संचालक के बेटे को मामूली बात पर ट्रैक्टर ट्रॉली सवार दो युवकों ने गोली मार दी। घायल युवक को मेरठ उपचार के लिए ले जाया गया है।
सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि बागोवाली क्षेत्र में भोपा बाइपास पर खतौली के नंगला रुद्र निवासी सनव्वर का ओम शिवा वैष्णो नाम से ढाबा है। ढाबे के पास बाहर कुछ लकड़ी पड़ी थी, जिन्हें मंगलवार शाम ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे दो युवक उठाने लगे। सनव्वर ने उन्हें रोकना चाहा तो वह कहासुनी करने लगे। इसी बीच सनव्वर का पुत्र आदिल वहां जा पहुंचा। उसने भी युवकों को विरोध किया।
विज्ञापन

आरोप है कि ट्रैक्टर ट्राली लेकर आने वाले एक युवक ने तमंचे से आदिल पर गोली चला दी। गोली आदिल के पेट में लगी। इसके बाद हमलावर दोनों युवक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर फरार हो गए। सीओ ने बताया कि घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया हैं। अभी घटना के बारे में तहरीर नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed