फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotthan Ekadashi: 450 couples tied the knot in the district

देवोत्थान एकादशी : जिले में 450 जोड़े शादी के बंधन में बंधे

Mon, 15 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Devotthan Ekadashi: 450 couples tied the knot in the district
शहर के गांधी कॉलोनी में घुड़चढ़ी में शामिल लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। देवोत्थान एकादशी पर शादियों का खूब धूमधड़ाका हुआ। जिले में करीब 450 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इनमें ऐसे भी सैकड़ों विवाह हुए, जो कोरोना की दूसरी लहर की वजह से टाल दिए गए थे। लोगों ने जमकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार की शादी भरतिया कॉलोनी निवासी मीनू पुत्री राजकुमार के साथ फरवरी 2021 में तय हो गई थी। शादी का शुभ मुहूर्त मार्च महीने में तय हुआ था। पहले किसी कारण से मार्च में शादी नहीं हो पाई। दोनों परिवार की सहमति से शादी का शुभ मुहूर्त दोनों पक्ष की सहमति से 14 मई का सुनिश्चित किया, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण शादी टाल देनी पड़ी। रविवार को दोनों परिवार की सहमति से शादी हुई। एकादशी के शुभ मुहूर्त पर राहुल व मीनू की शादी संपन्न हो गई।
विज्ञापन

कोरोना खत्म हुआ तो धूमधाम से किया बेटी का विवाह
शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी सुंदर सैनी ने अपनी पुत्री सोनिया का रिश्ता कांधला क्षेत्र के गांव अट्टा निवासी दीपक सैनी के साथ तय किया था। कोरोना कर्फ्यू के कारण शादी नहीं हो सकी थी। दुल्हन के पिता सुंदर सैनी ने बताया कि कोरोना काल में बंदिशों के चलते सीमित संख्या में लोग शादी में आते जिस कारण उस समय शादी नही की । अब जनपद व क्षेत्र से कोरोना खत्म हो गया है बंदिशें भी बेहद कम हो गई है। 14 नवंबर को शादी का शुभ मुहूर्त निकला । उन्होंने अपने परिजनों व ग्राम प्रधान मोनू सैनी के साथ बरातियों का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक जाम
शहर से लेकर देहात तक शादियों के कारण जाम लगा रहा। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। जानसठ रोड के टिकैत चौक, सरकुलर रोड, भोपा रोड पर जाम के हालात बने रहे। इसके अलावा देहात क्षेत्र में बघरा, लालूखेड़ी, पुरकाजी, छपार, चरथावल और मीरापुर क्षेत्र में भी जाम रहा।
परिवार में छा गई खुशियां
गांधी कॉलोनी निवासी दूल्हे राहुल के भाई राकेश व विवेक बहन नीशू ने बताया कि कोरोना के कारण पहले शादी टाल देनी पड़ी थी, लेकिन अब पूरा परिवार बेहद खुश है।
छपार में 10 हजार और रोहाना में तीन हजार वाहन बढ़े
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग पर रोहाना टोल से रोजाना करीब नौ हजार वाहन गुजरते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद सबसे बड़ा शुभ मुहूर्त होने के कारण 13 हजार वाहन निकले। छपार से रोजाना करीब 30 हजार वाहन निकलते थे, लेकिन रविवार को यहां से 40 हजार वाहन गुजरे।

बाजार में रही चहल-पहल
शादी के शुभ मुहूर्त के कारण बाजार में चहल-पहल रही। दिनभर लोग दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए। ब्यूटी पार्लरों और कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed