फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees will run on Bhokheri and Bihargarh routes

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भोकरहेड़ी और बिहारगढ़ मार्ग पर चलेंगे श्रद्धालु

Mon, 12 Feb 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees will run on Bhokheri and Bihargarh routes
मुख्यमंत्री की सभा के मध्ये नजर शहर में गाड़ियों की चेकिंग करती पुलिस। सा्रेत पुलिस
- भोपा-मोरना मार्ग के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुकतीर्थ में आगमन के दौरान क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि असुविधा से बचाने के लिए भोपा-मोरना मार्ग के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा।
शुकतीर्थ में रैली स्थल पर जाने वाले सभी मार्ग खुले रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारु रहेगा। कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरनगर, भोपा, मोरना-शुकतीर्थ जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक वाहनों का आवागमन रहेगा। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। शुकतीर्थ आने वाले श्रद्धालु मोरना से भोकरहेड़ी या बिहार गढ़ मार्ग से चलें। खतौली से हरिद्वार जाने के लिए नहर पटरी मार्ग का प्रयोग करने वाले वाहन जौली पुल से बिलासपुर कट एनएच-58 दिल्ली-दून हाईवे से निकाले जाएंगे। मुजफ्फरनगर, भोपा-मोरना जाने वाले मार्ग पर वाहन को गलत तरीके से सड़क पर खड़ा न करें।
विज्ञापन


इस तरह बचें असुविधा से
- हरिद्वार से खतौली की ओर गंग नहर पटरी मार्ग से आने वाले वाहन निरगाजनी पुल से बसेड़ा होकर एनएच-58 मार्ग से चलें। बिजनौर से मुजफ्फरनगर जाने लिए मोरना मार्ग के बजाए जानसठ-सिखेड़ा मार्ग से चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed