{"_id":"5e7905d08ebc3e7608296e62","slug":"devotees-trapped-in-shuktirtha-sent-to-chhattisgarh-muzaffarnagar-news-mrt4750585100","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुकतीर्थ में फंसे श्रद्घालुओं को छत्तीसगढ़ भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुकतीर्थ में फंसे श्रद्घालुओं को छत्तीसगढ़ भिजवाया
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शुकतीर्थ में फंसे भक्तों को छत्तीसगढ़ भेजा
भोपा (मुजफ्फरनगर)। पिछले करीब दो सप्ताह से शुकतीर्थ में रुके छत्तीसगढ़ के 221 श्रद्धालुओं की जांच कर उन्हें पूर्ण सुविधाओं के साथ वापस भेजा गया है। ये श्रद्धालु शुकतीर्थ के शुकदेव आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने आए थे। भक्तों ने थर्मल स्कैनिंग से जांच कराई गई, जिसमें सब सही पाए गए। ट्रेनों के रद्द होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा बसों की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर निवासी कथावाचक आचार्य मोनू महाराज व कथा के यज्ञमान मंजूदर रुस्तम ने बताया कि वह 221 श्रद्धालुओं के साथ गत दो सप्ताह पहले शुकतीर्थ के शुकदेव आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराने आए थे। यह आयोजन 21 मार्च तक चला। इस दौरान ट्रेन रद्द होने पर ये यहां फंस गए। शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने इस संबंध में रायपुर के एमपी और यहां डीएम से वार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी। डीएम ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को शुकदेव आश्रम भेजा। टीम प्रभारी डॉ अन्नू चौधरी व चिकित्साधिकारी डॉ अर्जुन सिंह ने बताया की सभा श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग की गई, सभी स्वस्थ पाए गए। ओमानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को मास्क आदि भी वितरण किए। बाद में बसों का प्रबंध कर भक्तों को भेजा गया। सीओ राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, चौकी प्रभारी जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने किया जागरूक
भोपा। भोपा थाने में तैनात महिला कांस्टेबलों द्वारा गांव में मुख्य बाजार, गली मोहल्लों में गश्त करते हुए लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। एसपी देहात ने भी भोपा व ककरौली क्षेत्र में भ्रमण किया। पुलिस स्टाफ सहित लोगों से मास्क लगाने को कहा। लोगों से भीड़ में खड़ा न होने का आग्रह किया।