{"_id":"603a8ec08ebc3ee976315fdd","slug":"devotees-took-a-dip-in-the-ganges-khatauli-news-mrt5275353200","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
विज्ञापन
गंगा घाट शुकतीर्थ माघी पूर्णिमा पर मां गंगा की आरती करती महिला श्रद्धालु।
- फोटो : KHATAULI
श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
मुजफ्फरनगर, मोरना। माघी पूर्णिमा के पावन पर शुकतीर्थ में शाही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा के आंचल में आत्मीयता के साथ डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। परिजनों के साथ आए श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पुरोहितों, पंडों से भगवान सूर्य नारायण भगवान की कथा सुनकर अनाज, वस्त्र, मिठाई, फल आदि का दान कर पुण्य अर्जित किया।
महाभारत कालीन धर्म नगरी शुकतीर्थ में माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्नान करने आई श्रद्धालुओं की भीड़ ने नगरी में होने वाले मेलों की यादें ताजा कर दी। नगर के मुख्यमार्गों सहित गंगा घाट पर भारी भीड़ शनिवार की सुबह से जुटनी शुरू हो गई। अपने निजी ओर प्राइवेट वाहनों में दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मां गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद घर से बनाई हलवे, पुरी व सब्जी के स्वाद का आनंद लिया। वहीं, श्रद्धालु बच्चों के लिए खेल खिलाने खरीदते नजर आए। नगर के शुकदेव आश्रम, हनुमानधाम, दंडी आश्रम, शिवधाम, दुर्गाधाम, पीतांबराधाम, नीलकंठ धाम, गणेशधाम, शनिधाम आदि मंदिरों के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। अनुयायियों ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए विभिन्न आश्रमों में चल रही भागवत कथाओं को सुनाते हुए धर्म लाभ कमाया। भोपा क्षेत्राधिकारी सोमेंद्र नेगी आदि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था बनाने में लगे रहे।

गंगा घाट शुकतीर्थ पर माघी पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड।- फोटो : KHATAULI
विज्ञापन