{"_id":"602572048ebc3ee90a7cddfc","slug":"devotees-take-a-dip-in-the-ganges-on-maghi-amavasya-khatauli-news-mrt524891111","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
विज्ञापन
3-शुकतीर्थ गंगा घाट पर माघी अमावस्या पर जल देते श्रद्धालु।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
मोरना (मुजफ्फरनगर)। माघी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्नान कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिजनों के साथ मंदिरों में भगवान के दर्शन कर संत महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।
शुकतीर्थ धर्मनगरी में बृहस्पतिवार की सुबह से ही माघी अमावस्या के पावन पर्व पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पुरोहितों से मंत्रोच्चारण के बीच घर में शांति स्थापना के लिए विशेष पूजा अर्चना संपन्न कराई। मेरठ, शामली, नोएडा, दिल्ली, करनाल, पानीपत से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार में खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की।
शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष पर भक्तों ने धागा बांधकर सप्तऋषि भागवान श्रीकृष्ण मंदिर के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि मंदिर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए हुए नमन किया। स्वामी ओमानंद महाराज, दंडी आश्रम गुरुदेवेश्वर आश्रम महाराज, हनुमानधाम अधिष्ठता महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, महादेव महेश्वर आश्रम महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी वेददास महाराज, स्वामी भजनानंद महाराज, स्वामी महानंद महाराज, स्वामी विष्णु तिलकधारी महाराज, स्वामी अयोध्या प्रसाद महाराज, स्वामी गीतानंद गिरि महाराज, माता राजनंदेश्वरी आदि के दर्शन कर संत महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।