{"_id":"63c2db73ad91a45bf463b339","slug":"devotees-take-a-dip-in-the-ganges-muzaffarnagar-news-c-14-mrt1038-79128-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
विज्ञापन
शुकतीर्थ में मकर सक्रांति पर पर गंगा स्नान पूजन करते श्रद्धालु।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना। शुकतीर्थ में मकर संक्रांति के पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान तथा विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की। नगर के कई आश्रमों में काली दाल की खिचड़ी बांटी गई। महाराष्ट्र से आए महिला श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर अपना पारंपरिक नृत्य पूजन किया।
शुकतीर्थ के गंगा घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गणेश धाम, शिव धाम, शुकदेव मंदिर, हनुमद्धाम, दुर्गा धाम, गंगा मंदिर, पांडव कालीन पार्वती मंदिर, अखंड धाम, नव ग्रह शनि धाम आदि में पूजा-अर्चना की। प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधकर अपने परिवार की खुशहाली के लिए मनौती मांगी। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर मूंगफली, लड्डू, काली दाल आदि भी गरीबों को बांटी। प्राचीन दंडी आश्रम, श्री महेश्वर आश्रम, महाशक्ति सिद्ध पीठ, रामानुज कोट आश्रम, मां पीतांबरा धाम, साकेत धाम, गीता धाम, उदासीन निर्वाण आश्रम, खिचड़ी वाले बाबा का आश्रम आदि में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
सीओ भोपा सीओ राम आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक अपराध रामवीर सिंह व पुलिस चौकी प्रभारी ललित कुमार आदि कानून व्यवस्था बनाने में लगे रहे।