{"_id":"5f0c9f1c8ebc3e638150a5bf","slug":"devotees-reach-temples-perform-jalabhishek-muzaffarnagar-news-mrt4910684115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु, जलाभिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु, जलाभिषेक किया
विज्ञापन
शिव मूर्ति पर जलाभिषेक करता श्रद्वालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु, जलाभिषेक किया
मुजफ्फरनगर। सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्घालुओं ने भगवान आशुतोष का पूजन कर अभिषेक किया। हालांकि कोरोना काल के चलते शिवालयों में भीड़ कम रही। हिंदू संगठनों की चेतावनी के कारण इस बार पुलिस प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई। इस बार शिव मूर्ति पर भी जलाभिषेक किया गया। हालांकि श्रद्घालु जल घर से लेकर आए।
सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में भगवान शिव की आराधना कर जलाभिषेक किया गया। वैसे कोरोना काल के चलते अधिकांश श्रद्धालुओं ने घरों में ही पूजन किया। शहर में शिव मूर्ति पर भीड़ देखने को नहीं मिली। क्योंकि कम ही लोगों केे पता चला कि घर से जल लेकर जलाभिषेक हो रहा है, क्योंकि गत सप्ताह यहां पर तालाबंद कर पुलिस का पहरा था। शाम को यहां पर हुई आरती में काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शहर में बोहरा का मंदिर, गांधी कालोनी मंदिर, अनंतेश्वर महादेव मंदिर, सुभाषनगर के शिव मंदिर आदि मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक हुआ, मगर कोरोना काल के चलते हर-हर महादेव के जयघोष सुनाई नहीं दिए।
उधर, मीरापुर में शिवालयों पर भक्त ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए जलाभिषेक किया । ग्राम संभलहेड़ा में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ पंचमुखी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया। इसके अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग ने बताया कि मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए सारी व्यवस्था की गई थी। भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही मंदिर में प्रवेश कर जलाभिषेक कराया गया। प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण श्रावण मास के प्रथम सोमवार में समस्त शिवालयों के बाहर प्रात: काल से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी, जिस कारण भक्तों को मायूस होकर ही वापस लौटना पड़ा था। इस बार ऐसा नहीं हुआ। कस्बे के राम मंदिर ,योगमाया मंदिर, शनि मंदिर, कच्चा पक्का शिव मंदिर, गंगा मंदिर में भी शिव भक्तों ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।