{"_id":"68bc9da2668540b9f109e808","slug":"devotees-offered-nishan-on-mhadi-with-drums-and-trumpets-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-153650-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: म्हाड़ी पर ढ़ोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने चढ़ाए निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: म्हाड़ी पर ढ़ोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने चढ़ाए निशान
विज्ञापन
चरथावल गोगा म्हाड़ी पर भक्तों को आशीर्वाद देते पुजारी : संवाद
चरथावल। कस्बे में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर मेले का आयोजन किया गया। आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ पवित्र निशान और प्रसाद चढ़ाया। बागड़ वाले की जय....गोगा महाराज की जय के उद्घोष से पूरा कस्बा गोगा की भक्ति में सरोबार नजर आया।
शनिवार को रोहाना मार्ग स्थित प्राचीन गोगा म्हाड़ी पर मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि त्यागी भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी और समाजसेवी अभिषेक बंसल ने किया। अतिथियों ने म्हाड़ी पर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा गोगा म्हाड़ी मेले ग्रामीण अंचल की धरोहर है। मेलों के आयोजन से सामाजिक समरसता एवं सद्भाव मिलता है। म्हाड़ी भगत पवन कश्यप ने भक्तों को लेकर ढोल नगाड़ों संग पूरे कस्बे में छड़ी की परिक्रमा कराई। इसके बाद म्हाड़ी पर परंपरागत छड़ी पूजन किया गया। यहां चार छड़ियां सजाई गईं।
ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए श्रद्धालु म्हाड़ी तक पहुंचे। मेले में सड़क पर दुकानें लगने के कारण थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने महादेव मंदिर तिराहे पर वाहनों का आवागमन रोककर वैकल्पिक मार्ग से निकलवाया। शाम के समय देर तेज बारिश के कारण श्रद्धालुओं और दुकानदारों को दिक्कत हुई। म्हाड़ी भगत पवन कुमार, जोनी कश्यप, समय सिंह, रवि शर्मा, विजेंद्र त्यागी, शैलेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद