फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees kept fast, decorated temples, took out procession

Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने रखे उपवास, सजे मंदिर, निकाली शोभायात्रा

Fri, 08 Sep 2023 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees kept fast, decorated temples, took out procession
जानसठ के मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व पर नृत्य करते कलाकार
- जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार
विज्ञापन

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर/जानसठ/पुरकाजी/छपार/भौराकलां। जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने उपवास रखे। मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए।
भौरा कलां के मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। कीर्तन के विशेष आयोजन किए गए। रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाते मंदिरों में श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। भगवान कृष्ण के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। चरौली, मुंडभर, कपूरगढ़, शिकारपुर के मंदिरों में भी सजावट हुई। कपूरगढ़ के नामदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भगवान कृष्ण की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

शाहपुर कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, श्री बालाजी धाम, सिद्धपीठ मां श्री गोकुला देवी मंदिर, श्री ठाकुर द्वारा मंदिर, पिपलेश्वर हनुमान मंदिर, मंगलापुरी मंडी स्थित शिव मूर्ति, रामनगर कॉलोनी स्थित राम मंदिर आदि को भव्य रूप से सजाया गया। वहीं, पुरकाजी कस्बे और देहात क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान हिंदू के प्राचीन शिव मंदिर में अमरनाथ की गुफा बनाई गई। श्रद्धालुओं ने गुफा में जाकर बाबा अमरनाथ के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। भाजपा नेता मनु प्रिय मजदूर ने बाबा के समक्ष आरती कर धर्म लाभ कमाया। मंदिर समिति के सदस्य ब्रजकिशोर गुप्ता ने बताया कि मान्यता है कि मंदिर में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत लेकर आता है, बाबा भोलेनाथ उसकी सभी मन्नत पूरी करते हैं।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकियां निकालीं
फोटो समाचार
रतनपुरी। मनसा देवी मंदिर समिति के तत्वावधान में श्रीकृष्ण झांकी मंडली की ओर से झांकियां निकाली गईं। बाल कलाकारों ने राधा-कृष्ण, श्री राम दरबार, शिव एवं पार्वती, श्रीराम-जानकी सहित हनुमान जी तथा भारत माता की झांकियां निकालीं। युवाओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे डब्बू पंडित ने मनसा देवी मंदिर पर यज्ञ किया कराया।

इसके बाद श्रीकृष्ण झांकी मंडली ने झांकियां तैयार कर दर्जनभर ट्रैक्टरों एवं घोड़ा बग्गियों पर सजाया। इसके बाद डीजे पर बजते भजनों की धुन पर काफी संख्या में भक्त झूमते नाचते झांकियां लेकर निकले। यह जुलूस रतनपुरी में मनसा देवी मंदिर से शुरू होकर बरात घर, भूमिया खेड़ा, शिव मंदिर, होली चौक, रार्धना रोड एवं कस्बे की मुख्य गलियों से होता हुआ बस स्टैंड से मनसा देवी मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। समिति के सचिव बिजेंद्र सिंह, गुलाब सोम, कालू सिंह, पंडित राजकुमार शर्मा, नरेश सोम, अनुज सोम, मोनू सोम, पिंकू सोम, अजय सोम, श्रीपाल पुजारी, अभिषेक, विशाल, अमित कुमार, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed