फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees danced in the Sankirtan of Shyam Baba

Muzaffarnagar News: श्याम बाबा के संकीर्तन में झूम उठे श्रद्धालु

Sun, 01 Jan 2023 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced in the Sankirtan of Shyam Baba
श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से श्री श्याम बाबा का 27वां श्री श्याम वंदना शरद ऋतु महोत्सव आयोजित किया गया। जयपुर से आए भजन गायक महेश परमार ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को खूब रिझाया।
नई मंडी स्थित रामलीला भवन में मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सचिन सिंघल, व्यापारी नेता संजय मित्तल और सुनील तायल ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंडाल में पहुंच गए और समापन तक बाबा के भजनों पर झूमते रहे। सदस्यों ने पटका पहनकर एवं प्रसाद देकर अतिथियों का सम्मान किया।
विज्ञापन

श्याम बाबा का भव्य शृंगार किया गया। छप्पन भोग लगाया गया। समिति के सदस्यों ने नए साल का पहला पल श्याम बाबा के साथ केक काटकर, आतिश बाजी करते हुए झूमते और नाचते हुए मनाया। भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विकास गोयल, शुभम गोयल, अचिन जिंदल, राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, रिंकू गर्ग, राजकुमार जिंदल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed