फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Development Building uproar

आंगनबाड़ियों का विकास भवन में हंगामा

Tue, 28 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Development Building uproar
विकास भवन में हंगामा करतीं आंगनबाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
बीएलओ में दूरदराज के गांवों में ड्यूटी लगाने के बाद तहसीलकर्मी द्वारा धमकाने और एफआईआर की धमकी देने के विरोध में आंगनबाड़ियों ने विकास भवन पर हंगामा किया। डीपीओ का घेराव करते हुए सही स्थानों पर ड्यूटी लगाने की मांग की। एसडीएम द्वारा सही ड्यूटी लगाने और उत्पीड़न नहीं होने देने के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं। 
विज्ञापन


सोमवार को दफ्तर खुलते ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विकास भवन घेर लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी माला सोनकर का घेराव कर बीएलओ में गलत तरीके से ड्यूटी लगाए जाने का विरोध किया। आरोप है कि तहसील में उनकी ऐसे गांवों में ड्यूटी लगा दी गई, जिनके बारे में उन्हें जानकारी ही नहीं है। नियम के अनुुसार उनकी ड्यूटी केवल उनके कार्य क्षेत्र में ही लग सकती है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी अधिकारी के सामने यह आरोप भी लगाया कि तहसील कर्मी गौरव ने आंगनबाड़ी वर्कर कृष्णा और बीना त्यागी को फोन पर धमकाया। सेवा समाप्त कराने और एफआईआर कराने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन में उमड़ी भीड़ पर सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को बुलाकर समस्या के बारे में पूछा। सीडीओ ने इस मामले में सीधे एसडीएम सदर से बात की और निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उनसे उन्हीं के क्षेत्र में काम लिया जाए।


बाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि बीएलओ में उनकी ड्यूटी बदल दी जाएगी। आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने शहरी क्षेत्र में ड्यूटी लगाए जाने का यह कहते हुए विरोध किया कि वह कम पढ़ी-लिखी हैं, उनकी ड्यूटी गांवों में ही लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed