फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   devband dharna.

एकता कमेटी पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने फेंकी चूडियां, लगाए गो-बैक के नारे

Thu, 06 Feb 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
devband dharna.
देवबंद में धरना प्रदर्शन पर अड़ी महिलाएं
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सीएए, एनआरसी और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में ईदगाह मैदान में चल रहा महिलाओं का विरोध प्रदर्शन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए टेंशन बना हुआ है। बृहस्पतिवार को धरने को खत्म करने के लिए डीएम व एसएसपी ने शहर के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में 14 सदस्यीय एकता कमेटी का गठन किया। कमेटी जब महिलाओं से बातचीत करने पहुंची तो वहां उनका विरोध हो गया। इतना ही नहीं महिलाओं ने कमेटी के ऊपर चूड़ियां फेंकते हुए गो-बैक के नारे लगाए। जिसके चलते सदस्यों का लौटना पड़ा।
मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले ईदगाह मैदान में पिछले 11 दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय व एसएसपी दिनेश कुमार समेत अन्य अधिकारी देवबंद पहुंचे। उन्होंने डाक बंगले पर शहर के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर धरने को समाप्त कराने के संबंध में लंबी बातचीत की। बैठक में दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में महिलाओं से बातचीत कर धरना समाप्त कराने के लिए 14 सदस्यीय एकता कमेटी का गठन किया गया। दोपहर बाद जब कमेटी के सदस्य महिलाओं को समझाने के लिए ईदगाह मैदान पहुंचे तो वहां उनका जमकर विरोध किया गया। इतना ही नहीं महिलाओं ने कमेटी के ऊपर चूड़ियां फेंकते हुए गो-बैक के नारे लगाए। जिसके चलते लोगों को लौटना पड़ा। हालांकि कमेटी सदस्यों का कहना है कि महिलाओं से कुछ बात हुई है। यह सिलसिला जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने दिया जवाब फिर धरना प्रदर्शन हो समाप्त
गृह मंत्रालय एनआरसी पर लोकसभा में अपना लिखित जवाब दे चुका है। जिसमें साफ कहा गया है कि एनआरसी लाने का अभी कोई इरादा नहीं है। जिसके बाद महिलाओं का धरना प्रदर्शन समाप्त हो जाना चाहिए। - एसएसपी दिनेश कुमार पी
विज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद के लोगों ने हमेशा प्रशासन का सहयोग किया
जब भी प्रशासन को देवबंद के लोगों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने हमेशा आगे बढ़कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में साथ दिया है। इस बार भी उम्मीद है कि यहां की जनता प्रशासन का सहयोग करते हुए ईदगाह में चल रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन को समाप्त कराने में मद्द करेगी। - एसपी देहात विद्या सागर मिश्र

एकता कमेटी में यह लोग रहे शामिल
देवबंद। प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने के लिए प्रशासन ने जो एकता कमेटी गठित की है उसमें पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक माविया अली, मौलाना मुजम्मिल अली, मुफ्ती अहसान कासमी, सभासद प्रतिनिधि अजय गांधी, सभासद जीशान नज्मी, बदल काजमी, हाजी रिहानुलहक समेत 14 लोग मौजूद रहे। जबकि अधिकारियों के साथ बैठक में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला महासचिव जहीन अहमद, सलीम उस्मानी, सैय्यद हारिस, मो. असलम, तौफीक जग्गी, फैजी सिद्दीकी, डा. अख्तर सईद, जमालुद्दीन अंसारी, फैसल मेहंदी, सभासद नौशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed