{"_id":"608c4a218ebc3ebd082c3ae2","slug":"detection-not-affected-by-antigen-kit-muzaffarnagar-news-mrt5366262100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटिजन किट नहीं होने से जांच प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटिजन किट नहीं होने से जांच प्रभावित
विज्ञापन
एंटीजन किट नहीं होने से जांच प्रभावित
मुजफ्फरनगर। एंटीजन किट खत्म होने और कर्मचारियों के संक्रमित होने से शहर में बने दो कोविड जांच केंद्र बंद हो गए हैं। महावीर चौक के कोविड सेंटर पर भारी भीड़ लग रही है। गर्मी में भी लोग लाइन में लग कर अपने सैंपल दे रहे हैं।
शहर में कोविड जांच के लिए महावीर चौक के अलावा मीनाक्षी चौक और नगर पालिका में कोविड जांच केंद्र बनाया गया था। विगत दिनों से एंटीजन किट भी खत्म हो गई तथा कर्मचारी भी संक्रमित हो गए। जिस कारण मीनाक्षी चौक और नगर पालिका में बने केंद्र बंद हो गए हैं। अब केवल महावीर चौक केकेंद्र पर ही जांच हो रही है, जिस कारण यहां पर भीड़ लग रही है। लोग गरमी में भी लाइन में लग कर सैंपल दे रहे हैं। हालांकि यहां भी आरटीपीसीआर के सैंपल लिए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रैपिड एंटीजन किट नहीं होने से कोरोना जांच प्रभावित हो रही है। आरटीपीसीआर जांच ही हो रही है, जो देरी से आ रही है। ऐसे में मरीज परेशान है। सीएमओ का कहना है कि एक हजार किट एंटीजन की आई है, जो जिला चिकित्सालय के लिए जरूरी है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सैंपल लिए
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। इसके लिए किट नहीं होने से एंटीजन जांच नहीं हो रही, इसी कारण यात्रियों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।