फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पुलिस को मिले कई अहम सुराग, जल्द खुलेगा राधेश्याम की हत्या का राज, तस्वीरें

Sun, 29 Nov 2020 03:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Detained many on suspicion in Radheshyam murder case
हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के जटमुझेड़ा में मुसाफिरों से भरी बस में दुस्साहसिक तरीके से वृद्ध राधेश्याम मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इनके तहत करोड़ों की संपत्ति ही वृद्ध की हत्या की वजह मानी जा रही है, जिसमें कोई नजदीकी भी शामिल है। आगे जानिए पूरी अपडेट-

Detained many on suspicion in Radheshyam murder case
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जा सकता है।

Detained many on suspicion in Radheshyam murder case
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शहर के सदर बाजार निवासी व शुकतीर्थ स्थित अर्द्धनारीश्वर आश्रम के ट्रस्टी वृद्ध राधेश्याम मित्तल की गुरुवार दोपहर मोरना से लौटते समय गांव जटमुझेड़ा के स्टैंड पर दो युवकों द्वारा मुसाफिरों से भरी बस में माथे से तमंचा सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वृद्ध की पत्नी सावित्री ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Detained many on suspicion in Radheshyam murder case
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घटना की प्रारंभिक जांच में ही वृद्ध की मोरना, शुकतीर्थ व शहर क्षेत्र में करोड़ों की प्रॉपर्टी होने की बात सामने आई थी। इसके साथ ही शुकतीर्थ में उनका अर्द्धनारीश्वर आश्रम भी है, जिसकी संपत्ति को लेकर भी कुछ लोगों के साथ विवाद की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया जांच में वृद्ध की हत्या उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी को लेकर सुपारी देकर कराए जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके नजदीकियों पर फोकस कर दिया था।

विज्ञापन
Detained many on suspicion in Radheshyam murder case
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पुलिस की एक टीम ने हत्यारोपियों की तलाश में मोरना में भी डेरा डाला हुआ था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ में पूरे मामले का लगभग खुलासा हो गया है। जल्द ही पुलिस इस वारदात का खुलासा करने की तैयारी में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed