मुजफ्फरनगर के जटमुझेड़ा में मुसाफिरों से भरी बस में दुस्साहसिक तरीके से वृद्ध राधेश्याम मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इनके तहत करोड़ों की संपत्ति ही वृद्ध की हत्या की वजह मानी जा रही है, जिसमें कोई नजदीकी भी शामिल है। आगे जानिए पूरी अपडेट-
2 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जा सकता है।
3 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सदर बाजार निवासी व शुकतीर्थ स्थित अर्द्धनारीश्वर आश्रम के ट्रस्टी वृद्ध राधेश्याम मित्तल की गुरुवार दोपहर मोरना से लौटते समय गांव जटमुझेड़ा के स्टैंड पर दो युवकों द्वारा मुसाफिरों से भरी बस में माथे से तमंचा सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वृद्ध की पत्नी सावित्री ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
4 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घटना की प्रारंभिक जांच में ही वृद्ध की मोरना, शुकतीर्थ व शहर क्षेत्र में करोड़ों की प्रॉपर्टी होने की बात सामने आई थी। इसके साथ ही शुकतीर्थ में उनका अर्द्धनारीश्वर आश्रम भी है, जिसकी संपत्ति को लेकर भी कुछ लोगों के साथ विवाद की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया जांच में वृद्ध की हत्या उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी को लेकर सुपारी देकर कराए जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके नजदीकियों पर फोकस कर दिया था।
5 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस की एक टीम ने हत्यारोपियों की तलाश में मोरना में भी डेरा डाला हुआ था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ में पूरे मामले का लगभग खुलासा हो गया है। जल्द ही पुलिस इस वारदात का खुलासा करने की तैयारी में है।