{"_id":"5a95a0cc4f1c1b8e328b47c3","slug":"destroy-200-kg-of-tomatoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 किलो टमाटर नष्ट कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 किलो टमाटर नष्ट कराए
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। एक फैक्ट्री में सड़े-गले टमाटरों से सॉस बनती मिली है। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उत्पादन पर रोक लगा दी है। साथ ही करीब 200 किलो टमाटर नष्ट कराए।
होली पर्व को लेकर डीएम राजीव शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट, सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा), डीओ विनीत कुमार के निर्देशन में स्पेशल टीम का गठन कर छापामारी के निर्देश दिए। टीम ने सबसे पहले शहर में पारसनाथ स्थित तरुण कुमार दूध डेयरी पर छापा मारा।
यहां से दूध के नमूने भरे गए। खोया मंडी में छोटनलाल आढ़ती के पास से मावा की जांच की है। यहीं पर हर्ष रूप मावा आढ़त पर कार्रवाई करते हुए नमूने सील किए गए। यहां से टीम वहलना में वैष्णो नमकीन भंडार का निरीक्षण किया। नमकीन के दो नमूने सुरक्षित किए गए।
विज्ञापन
वहलना में ही नसीम अहमद की सुपर मैजिक सॉस फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री पर बड़ी मात्रा में कमियां पाई गई। मौके पर सड़े-गले टमाटर मिले हैं। विभाग को आशंका है कि इन्हीं टमाटर का प्रयोग कर सॉस बनाई जा रही थी। करीब 200 किलो सड़े-गले टमाटर नष्ट कराए गए हैं। नसीम की नूडल्स बनाने की फैक्ट्री पर कमी मिली है।
खतौली में जेएनएस इंडस्ट्रीज सॉस की फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई। जांच के लिए टोमेटो सॉस, विनेगर, हनी सॉस के नमूने भरे गए हैं। इसके अलावा टेंपू में मेरठ से बाजार में सप्लाई होने के लिए आ रही नमकीन के भी संदेह के आधार पर नमूने भरे गए हैं। सभी नमूनों को सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा गया है।