फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Despite the ban, there was a lot of fireworks

प्रतिबंध के बावजूद खूब हुई आतिशबाजी

Wed, 26 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, there was a lot of fireworks
लोगों में दिखा दीपावली पर्व को लेकर दोगुना उत्साह
विज्ञापन

गली-मोहल्लों में देर रात तक खूब हुई आतिशबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर प्रतिबंध के बावजूद देर तक जिले में पटाखों की आवाज गूंजती रही। जगह-जगह पटाखे छोड़े गए। शहर से लेकर देेहात तक करीब पांच करोड़ से ज्यादा के पटाखों ने धमाका किया। लोगों ने तरह-तरह के पटाखे छुड़ाकर त्योहार मनाया।
कोरोना संक्रमण काल के चलते दो साल से लोग दीपावली नहीं मना पा रहे थे। मगर, इस बार लोगों में दीपावली पर्व को लेकर दोगुना उत्साह देखने को मिला। देर शाम से ही पटाखों की आवाज गूंजनी शुरू हो गई थी। रात रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हो गया। पूजा करने तक आतिशबाजी करने के लिए लोग पटाखों की खरीददारी करते है। प्रतिबंध के बावजूद त्योहार को लेकर उत्साह रहा।
विज्ञापन

इन पटाखों की रही डिमांड
पटाखा व्यापारी सचिन कुमार ने बताया कि इस बार जागरूकता के चलते लोगों ने सिर्फ ग्रीन पटाखों की मांग की। इसके अलावा आसमान में जाकर रंग बिखेरने वाले और अलग-अलग आवाज करने वाले पटाखों की मांग ज्यादा रही। स्काई फायर और स्काई स्टार के साथ-साथ कई साउंड करने वाले पटाखों की बिक्री ज्यादा हुई। बच्चों के लिए फुलझड़ियां, साउंड करने वाली चकरी और अनार जमकर बिके। उन्होंने बताया कि करीब पांच करोड़ का कारोबार जिले में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई पर भारी पड़ा उत्साह
पिछले सालों के मुताबिक इस बार पटाखों के रेट काफी ज्यादा थे। इसके बावजूद लोगों ने जमकर खरीददारी की। लोगों में इस बार दिवाली पर्व को लेकर काफी उत्साह था। औसतन एक-एक व्यक्ति ने 3 से 4 हजार रुपये तक के पटाखों की खरीददारी की।
15 दुकानें लाइसेंस धारी, सैकड़ों जगह बिके पटाखे
वैसे तो जिले में करीब 15 दुकानों पर ही पटाखे बेचे जाने का लाइसेंस है। मगर, सैकड़ों जगह पटाखे बिकते देखे गए। गली मोहल्लों में भी पटाखों की दुकानें लगाकर जमकर बिक्री की गई। पटाखा व्यापारी सचिन अग्रवाल का कहना है कि जिनपर पटाखे बेचे जाने का लाइसेंस है, ऐसी कुल 15 ही दुकानें है।

पकड़े गए अवैध पटाखे
अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि दीपावली से पहले कई जगह छापे मारे गए। इस दौरान बुढ़ाना, चरथावल और शाहपुर में स्थित पटाखे बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा गया था। यहां अवैध तरीके से पटाखे तैयार किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि थाना नई मंडी क्षेत्र में भी पटाखे के गोदाम पर छापा मारा गया था। यहां भी अवैध तरीके से पटाखे रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed