फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Desperate for fear of Corona

कोरोना के खौफ से शुकतीर्थ हुआ सूना

Wed, 25 Mar 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Desperate for fear of Corona
कोरोना के खौफ से शुकतीर्थ हुआ सूना
विज्ञापन

भोपा। महर्षि शुकदेव की तपोस्थली शुकतीर्थ भी कोरोना वायरस के चलते सुनसान है। शुकतीर्थ के सभी मंदिर, आश्रमों एवं धर्मशालाओं के कपाट बंद कर दिए गए हैं। वहां होने वाले धार्मिक कार्यक्रम भी निरस्त किए गए हैं। संतो, महंतों ने श्रद्धालुओं से घरों में रहने एवं सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करने को कहा है।
संतों का कहना है कि देश भयानक स्थिति से गुजर रहा है। हर नागरिक को सरकार का सहयोग कर लाइलाज कोरोना को देश से खत्म करने में भरपूर सहयोग करना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि लोग सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। लॉकडाउन के बाद शुक्रताल में भी पूरी तरह से सन्नाटा छा गया। गंगा घाट पर एक भी श्रद्धालु नजर नहीं आया। नवरात्र प्रारंभ होने के बावजूद प्रसिद्ध दुर्गाधाम भी सूना रहा।
विज्ञापन

---
बेवजह घूम रहे लोगों की लाठियों से ली खबर
भोपा। लॉकडाउन के बाद भोपा, मोरना क्षेत्र में सन्नाटा छाया रहा। सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों को पुलिस ने लाठियां फटकारकर दौड़ाया। दो दर्जन से भी अधिक वाहनों के चालान भी काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉक डाउन की घोषणा के बाद भोपा, मोरना क्षेत्र में नौ बजे से ही बाजार पूरी तरह से बंद हो गए। जो एक दो दुकान खुली नजर आई उन्हें पुलिस ने बंद कराया। मोरना पुलिस चौकी पर वाहन चालकों के चालान काटे गए। भोपा में भी कई वाहनों के चालान हुए। बार बार सूचना देने के बाद भी सड़कों पर घूम रहे लोगों की पुलिस ने लाठियों से खबर ली। सीओ राम मोहन शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार क्षेत्र में गश्त करते रहे। लाउडस्पीकर से लोगों को लॉकडाउन की जानकारी के साथ ही कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में बने रहने को कहा।
दूसरे प्रदेशों से लौटे लोगों की जांच की
भोपा। भोपा सीएचसी पर तीन दर्जन से भी अधिक लोगों की जांच की गई। यह सभी लोग दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड आदि से लौटे हैं। लोगों की थर्मल स्कैनिंग की। टीम प्रभारी उदेश कुमार, दिलीप कुमार, विकास, जसवंत सिंह व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि सभी लोग जांच में फिट पाए गए।

राशन की दुकान पर भीड़ का वीडियो वायरल
भोपा। लॉकडाउन होने के बाद भी भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी स्थित राशन की दुकान पर भीड़ इकट्ठी होने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई। राशन वितरण के दौरान लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी, जिसकी शिकायत कुछ लोगों ने अधिकारियों से की। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी। राशन विक्रेता को भीड़ नहीं लगने देने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed