फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Description of Lord Baman Avatar in Srimad Bhagwat Katha

Muzaffarnagar News: श्रीमद्भागवत कथा में किया भगवान बामन अवतार का वर्णन

Mon, 08 May 2023 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Description of Lord Baman Avatar in Srimad Bhagwat Katha
श्री श्यामा श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के गांधीनगर स्थित श्री श्यामा श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित गोविंद ब्रजवासी ने भगवान बामन अवतार का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु की आराधना के बाद जब वह प्रकट हुए तो उन्होंने कहा कि देवी चिंता मत करों। मैं तुम्हारे पुत्र के रूप में जन्म लेकर इंद्र को उसका खोया राज्य दिलाऊंगा। समय आने पर उन्होंने अदिति के गर्भ से वामन के रूप में अवतार लिया। उनके ब्रह्मचारी रूप को देखकर सभी देवता और ऋषि-मुनि आनंदित हो उठे।

कथा व्यास ने बताया कि एक दिन उन्हें पता चला कि राजा बलि स्वर्ग पर स्थायी अधिकार जमाने के लिए अश्वमेध यज्ञ करा रहा है। यह जानकर वामन वहां पहुंचे। उनके तेज से यज्ञशाला प्रकाशित हो उठी। बलि ने उन्हें एक उत्तम आसन पर बैठाकर उनका सत्कार किया और अंत में उनसे दान मांगने के लिए कहा। इस पर वामन ने दान मांगते हुए ही बलि का घमंड चूर-चूर कर दिया। जिसके बाद वामन ने बलि को पाताल का अधिपति बना दिया और देवताओं को उनके भय से मुक्ति दिलाई। कथा व्यास ने बताया कि इंसान को कभी भी संपत्ति का घमंड नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

कथा में मुख्य यजमान के रूप में राकेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, अशोक शर्मा, ईश्वर शर्मा, विश्म्बर सैन और विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed