फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deputy Director of Education found dripping water in Charthawal Kasturba

Muzaffarnagar News: उप शिक्षा निदेशक को चरथावल कस्तूरबा में टपकती मिली छत

Wed, 12 Jul 2023 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Deputy Director of Education found dripping water in Charthawal Kasturba
उप शिक्षा निदेशक और वरिष्ठ विशेषज्ञ गुरविंदर सिंह ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का निरीक्षण
विज्ञापन

मरम्मत के लिए जो पैसा आया था, वह क्यों नहीं लगाया गया? सवाल पूछने पर नहीं मिला जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लखनऊ से आए बेसिक शिक्षा परिषद के उप शिक्षा निदेशक और वरिष्ठ विशेषज्ञ गुरविंदर सिंह ने जिले में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों और बीआरसी का निरीक्षण किया। उन्हें चरथावल कस्तूरबा में कक्ष की छत टपकती मिली। उन्होंने पूछा कि मरम्मत के लिए जो पैसा आया था, वह क्यों नहीं लगाया गया। इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र और वरिष्ठ विशेषज्ञ गुरविंदर सिंह ने मंगलवार और बुधवार को चरथावल स्थित अमीरगढ़ कस्तूरबा गांधी विद्यालय, ब्लॉक संसाधन केंद्र, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और डायट परिसर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने एरियर बकाया, भवन में मानकों के अनुरूप काम ना होना, निलंबित शिक्षकों की बहाली, वेतन रोके जाने, सदर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बेडसीट, साबुन समेत आदि सुविधाएं ना मिलने के बारे में जवाब मांगा। इसके बारे में संतोषजनक जवाब ना मिलने पर नाराज दिखाई दिए।
विज्ञापन



बीआरसी सदर का नहीं किया निरीक्षण
उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र और वरिष्ठ विशेषज्ञ गुरविंदर सिंह को सदर के बीआरसी का दौरा करने का कार्यक्रम भीघोषित था। बताया गया कि कस्तूरबा गांधी में मिली खामियों से नाराज होकर मीटिंग करने के बाद दोनों अधिकारी सीधे सहारनपुर के लिए निकल गए। उन्होंने संबंधित पटल के जिला समन्वयकों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलम्बित शिक्षकों को जांच कराकर बहाल करने के दिए निर्देश
दोनों अधिकारियों ने बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के तहत संचालित योजनाओं, ऑपरेशन कायाकल्प एवं शिक्षा की बेहतरी एवं शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए समीक्षा बैठक की। उप निदेशक शिक्षा राजेन्द्र प्रसाद ने जनपद में विद्यालयों में कराए जा रहे कायाकल्प के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कार्यों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाएं। समस्त विद्यालयों को निपुण बनाते हुए जनपद को निपुण बनाना है। इसके बाद निलम्बित शिक्षकों को जांच कराकर बहाल किए जाने एवं अन्यत्र संबंध शिक्षकों को तत्काल उच्चाधिकारियों से अनुमोदन प्राप्त कर उनका सम्बद्धीकरण समाप्त कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त शिक्षकों के एरियर बिलों के भुगतान, अध्यापकों के वेतन भुगतान, निरीक्षण, मान्यता, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की समस्याओं का निराकरण करने की भी समीक्षा की। अकादमिक रिसोर्स पर्सन द्वारा विद्यालयों के अनुश्रवण एवं मध्यान्ह भोजन योजना, बच्चों के आधार नामांकन की स्थिति पर संबंधित जिला समन्वयक और पटल सहायक से विस्तारपूर्वक समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed