फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deputy Director Agriculture relieved two employees

Muzaffarnagar News: उप निदेशक कृषि ने दो कर्मचारियों को किया कार्यमुक्त

Tue, 06 Jun 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director Agriculture relieved two employees
मुजफ्फरनगर। उपनिदेशक कृषि के कार्यालय में तैनात वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अरविंद कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ सहायक विवेक कुमार के कंप्यूटर में कर्मचारियों की फर्जी शिकायतों का रिकार्ड मिलने पर दोनों को कार्यमुक्त कर दिया है। डीएम के आदेश पर एनआईसी इंचार्ज प्रिंस कुमार ने तकनीकी आधार पर जांच कर इन दोनों के कंप्यूटर का समस्त रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शिकायत की थी कि कृषि विभाग के दो अधिकारी अरविंद शर्मा और विवेक कुमार अपने कंप्यूटर से विभाग के कर्मचारियों की फर्जी नामों से शिकायत करते हैं। शिकायती मेल भी विभाग के कंप्यूटर से ही होती है। अब तक सात कर्मचारियों आदर्श चौधरी, राहुल चौधरी, देवेंद्र कुमार, संजय, सचिन, धीरज, संजीव की शिकायत की गई है। फर्जी शिकायतों की जांच किए बिना ही अफसरों ने जांच समिति बैठा दी। इसमें विभाग के उच्चाधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

यह सब कर्मचारियों को प्रताडि़त करने के लिए किया जा रहा है। अरविंद शर्मा और विवेक जिस कंप्यूटर पर बैठते हैं उसकी जांच की जाए। इस मामले में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने एनआईसी इंचार्ज प्रिंस को जांच सौंप दी। प्रिंस ने उप निदेशक कार्यालय पहुंचकर कंप्यूटर का समस्त रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि जसवी सिंह तेवतिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया कर्मचारियों के आरोप सही पाए गए और कंप्यूटर से डाटा बरामद हुआ है। इस कारण अरविंद शर्मा और विवेक कुमार को कार्यमुक्त कर दिया गया है। अरविंद शर्मा को उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी जानसठ और विवेक कुमार को कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय से अटैच किया गया है।


- दोनों से मांगा स्पष्टीकरण

उपनिदेशक कृषि जसवीर सिंह ने बताया कि अरविंद शर्मा और विवेक कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अरविंद शर्मा से पूछा गया कि उन्होंने अपनी पत्नी रीता शर्मा के नाम से फर्जी शिकायत क्यों की। अन्य जिन लोगों के नाम से शिकायत की गई वे वास्तव में हैं ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed