फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dengue death of the brother of the head

डेंगू से प्रधान के चचेरे भाई की मौत 

Tue, 13 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dengue death of the brother of the head
Dengue - फोटो : Amar ujala
चरथावल में आठ दिन से बुखार से जूझ रहे निरधना गांव में प्रधान के चचेरे भाई की मौत हो गई। रविवार को एक अन्य युवक भी बुखार की भेंट चढ़ चुका है। गांव में बुखार के कहर से कोहराम मचा हुआ है।      
विज्ञापन


निरधना ग्राम प्रधान जमशेद के चचेरे भाई नासिर (35 साल) पुत्र कलाम को एक हफ्ते पहले बुखार आया था। परिजनों ने हालत में सुधार नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।  रविवार देर रात को हालत में कोई सुधार नहीं होने पर मेरठ आनंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। प्रधान जमशेद ने बताया कि मुजफ्फरनगर के चिकित्सक ने उन्हें डेंगू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। मेरठ जाकर डेंगू की पुष्टि हुई थी, लेकिन तब तक स्थिति काबू से बाहर हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके अलावा बुखार से गांव के यूसुफ (35 साल) की मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि जानलेवा बुखार ने यूसुफ की तो सिर्फ तीन दिन में जिंदगी छीन ली। पीड़ित परिजन जिला मुख्यालय पर इलाज कराते रहे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो पाया। दो दिन में दो जवान मौतों पर गांव में कोहराम मचा है। बकरीद की खुशियां मातम में बदल गइ। इसके अलावा बुखार से सैकड़ों लोग पीड़ित है। देर शाम रेशम विकास विभाग के चेयरमैन मुकेश चौधरी ने मृतकों के परिजनों के घर जाकर शोक संवेदना जताई। उन्होंने सीएमओ से गांव में कैंप लगवाकर चेकअप कराने का भरोसा दिया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed