फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dengue attack continues, disease increasing

Muzaffarnagar News: डेंगू का वार जारी, बढ़ रही बीमारी

Sat, 07 Oct 2023 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dengue attack continues, disease increasing
मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में उमडी मरीजों की़ भीड़ के चलते ओपीडी का चैनल किया बंद। संवाद
मुजफ्फरनगर। बदलता मौसम और डेंगू वार लोगों को तेजी से बीमार कर रहा है। वायरल और टायफाइड का प्रकोप भी लगातार जारी है। आलम यह है कि जिला चिकित्सालय में हर वार्ड के बेड फुल हैं। डेंगू वार्ड का एक भी बेड खाली नहीं है। शुक्रवार को भी डेंगू के नीन केस सामने आए।
विज्ञापन


बुढ़ाना, खतौली और बघरा क्षेत्र के एक-एक मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 213 पर पहुंच गई है। जिला चिकित्सालय में डेंगू के 16 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में वायरल और टायफाइड से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया है। हर वार्ड में बुखार के मरीजों की भीड़ है। वहीं, जिला चिकित्सालय सहित निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी जिला चिकित्सालय में सुबह से ही पर्ची कक्ष, औषधि कक्ष के अलावा ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। डेंगू वार्ड में एक भी बेड खाली नहीं पाया गया। सभी बेड पर मरीजों को भर्ती किया गया है। जिला मलेरिया और ब्लॉक स्तर की टीम लगातार गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चला रही है। मोरना ब्लॉक की टीम ने शुक्रवार को गांव बेलड़ा में जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में बुखार से पीड़ित किशोर की मौत होने पर टीम मृतक के घर पर भी पहुंची। परिजनों ने बताया कि किशोर को चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने कोई जांच नहीं कराई थी। इसके अलावा टीम ने अलग-अलग गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया।

मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में उमडी मरीजों की़ भीड़ के चलते ओपीडी का चैनल किया बंद। संवाद

मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में उमडी मरीजों की़ भीड़ के चलते ओपीडी का चैनल किया बंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed