{"_id":"8ff1badc4d2d881e87b00f2f2d1734e0","slug":"demonstrations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर लगाने के विरोध में कर्मचारियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर लगाने के विरोध में कर्मचारियों का धरना
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बिजली कर्मचारियों ने टाउन हाल में एक दिवसीय धरना दिया। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ऊर्जा निगम की ओर से बिजली कर्मचारियों, अधिकारियों ओर पेंशनधारी कर्मचारियों के यहां बिजली मीटर लगाए जाने का विरोध किया। बाद में अधीक्षण अभियंता अर्बन को उप्र विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के निर्देशन में धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए विद्युत तकनीकि कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भूपाल सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से एलएमवी-10 के तहत कर्मचारियों को घरों में बिजली की सुविधा मिल रही थी, जिसका विद्युत किराया कर्मचारियों के वेतन से कट रहा था, मगर अब सुविधाओं में कटौती कर दी गई है।
विद्युत नियामक आयोग ने कर्मचारियों के घरों में बिजली मीटर लगवाने के आदेश दिए है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग अन्याय पूर्ण ढंग से कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती पर आमादा है, जिसके विरोध में सभी घटक संगठन आंदोलन को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि यदि आयोग ने यह आदेश वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन होगा, जिसमें हड़ताल भी हो सकती है। धरने में बीआर शर्मा, डीके त्यागी, अभिनव गायेल, रामगोपाल शर्मा, भूपाल सिंह, नन्हें सिंह, आनंद प्रकाश, चंद्रभान सिंह, ओमदत्त त्यागी, आरपी सिंह रहे।