फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration on women's palace

महिलाओं का पालिका प्रशासन पर धरना-प्रदर्शन

Sat, 05 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on women's palace
महिलाओं का पालिका प्रशासन पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। नगर पालिका में कार्यरत सफाईकर्मियों की मौत के बाद संविदा पर काम पर रखी गई महिलाओं को नगरपालिका प्रशासन ने बिना किसी कारण के काम से हटा दिया। महिलाओं ने पालिका परिसर में धरना देने के साथ-साथ नौकरी वापस नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

मौहल्ला देवीदास निवासी रुक्मिणी पत्नी स्वर्गीय सुनील, राधिका पत्नी स्वर्गीय अमित, प्रीति पत्नी स्वर्गीय सचिन ने डीएम के नाम भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति नगरपालिका खतौली में संविदा कर्मचारी थे। उनके पति की मृत्यु के बाद राष्ट्रीय सफाई आयोग नई दिल्ली के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके आधार पर सहानुभूति के आधार पर संविदा पर रखा गया था। उनके अलावा अन्य 31 लोग भी संविदा पर रखे गए थे। पीड़िताओं का आरोप है कि पालिका प्रशासन ने चार व्यक्तियों को ही काम पर रखा है, जबकि 30 कर्मचारियों को विमुक्त कर दिया है। पीड़िताओं का कहना है कि उनके सामने बच्चों की रोटी रोजी का संकट आ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें संविदा पर वापस नहीं रखा गया, तो 11 सितंबर को नगरपालिका परिषद के कार्यालय पर परिवार सहित धरना देंगी और आवश्यकता पड़ने पर आत्मदाह की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed