{"_id":"6326172d23199b39277fd0d0","slug":"demonstration-of-villagers-at-the-power-house-of-dungar-village-muzaffarnagar-news-mrt605720040","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूंगर गांव के बिजलीघर पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूंगर गांव के बिजलीघर पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बुढ़ाना। गठवाला खाप के गांव डूंगर के ग्रामीणों ने बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर गांव के बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
डूंगर के ग्रामीण शनिवार को बिजलीघर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारी और अधिकारी बिल ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। बिजली की बकाया के कारण किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
प्रधान के पति संदीप मलिक ने बताया कि गांव की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर वे कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आरोप है कि मीटर रीडर को सुविधा शुल्क न मिलने पर वह गलत बिल भेजते हैं। फिर बिल ठीक करने के पैसे वसूले जाते हैं।
विज्ञापन
मौके पर राजेंद्र सिंह, प्रवेज, तोसीफ, नौशाद, सलमान, समीम, नरेंद्र, शिवकुमार, ओमपाल, रामकुमार, ओमकार, नरेश व महबूब आदि मौजूद रहे। बिजलीघर के जेई शिवकुमार ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों ने तीन दिन में समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।