{"_id":"63a49e5810c22c154b6210c7","slug":"demonstration-of-the-villagers-in-the-police-station-to-register-the-report-muzaffarnagar-news-mrt618880912","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ग्रामीणों का थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ग्रामीणों का थाने में प्रदर्शन
विज्ञापन
कार्रवाई को लेकर भोपा थाने पर प्रदर्शन करते रहमतपुर के ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा। पांच दिन पूर्व छछरौली गांव में बेटी की ससुराल गए व्यक्ति की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को रहमतपुर के ग्रामीण थाने पहुंचे। ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए।
गांव रहमतपुर निवासी राहुल शर्मा बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी बहन दीपिका शर्मा की शादी थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी मोहित शर्मा के साथ हुई थी। दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को प्रताड़ित करते रहते थे। दो वर्षों से उसकी बहन उनके पास मायके में ही रह रही थी। 18 दिसंबर को बातचीत करने के लिए वह अपने पिता सुकेश शर्मा सहित लगभग आधा दर्जन लोगों के साथ बहन की ससुराल छछरौली गए थे। बातचीत के दौरान जीजा मोहित और उनके परिजनों ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए धक्का-मुक्की की तो उसके पिताजी सुकेश बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। सीने पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। आरोप है कि उसी समय आरोपियों के खिलाफ थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई के लिए ग्रामीणों को दो दिन का समय दिया। इस मौके पर मनोज, प्रमोद, रामकुमार, संदीप, सतीश, रामपाल, जयपाल, मदन, धर्मेंद्र, टैटू, रजनीश प्रधान, नरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।